Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गाजियाबाद के स्कूल बस हादसा : छात्र की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लिया गया एक्शन बड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, गाजियाबाद। गाजियाबाद में बुधवार को स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बड़ा एक्शन लिया गया है। इस प्रकरण में गाजियाबाद के दो एआरटीओ तथा आरआइ को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही इस प्रकरण की जांच का भी आदेश दिया गया है।

गाजियाबाद में हापुड़ रोड पर दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के 11 वर्षीय छात्र की बुधवार सुबह हादसे में मौत हो गई। इस प्रकरण में स्वजन ने आरोप लगाया कि बच्चे की मौत बस चालक व स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुई है। घटना से नाराज स्वजन ने स्कूल में हंगामा किया। तोड़फोड़ भी की। मौके पर एसपी देहात, एसडीएम शुभांगी शुक्ला समेत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी जुट गए। इस घटना से आहत बच्चे के परिवार के लोगों ने धरना भी दिया था। बच्चे की मां तथा बहन के साथ परिवार के अन्य लोग धरने पर बैठे थे।

परिवारीजन की तहरीर पर मोदी समूह के प्रबंधक उमेश कुमार मोदी, दयावती स्कूल के प्रिंसिपल नेत्रपाल सिंह, बस चालक ओमबीर के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चे को उल्टी जैसा महसूस हो रहा था, उसने अपनी गर्दन बाहर निकाली, जो किनारे पर खड़े खंभे में जा लगी। गाजियाबाद जिले के एसपी ग्रामीण इराज राजा ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक पांचवीं कक्षा के छात्र को स्कूल बस में किसी कारण सिर में चोट लगी, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। मामला दर्ज कर बस ड्राइवर की तलाश जारी है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूरत सिटी निवासी नितिन भारद्वाज सीएमओ कार्यालय मुरादाबाद में कार्यरत हैं। उनका इकलौता बेटा अनुराग भारद्वाज दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। वह स्कूल बस में बैठकर बुधवार सुबह स्कूल जा रहा था। हापुड़ रोड पर स्कूल की तरफ मुड़ते समय हादसा हुआ। बस चालक ने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी कि बच्चा अपनी गर्दन बाहर निकाल रहा था। उसको उल्टी हो रही थी। तभी उसका सिर सड़क किनारे खंभे में जा लगा। जिससे वह लहूलुहान हो गया। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद स्कूल बस हादसे में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने गाजियाबाद के एआरटीओ सतीश कुमार और विश्व प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही आरआई प्रेम सिंह को भी निलंबित किया गया है। इस घटना का संज्ञान लेकर गुरुवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग के प्रजेंटेशन के दौरान कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दु:ख जताने के साथ ही इस प्रकरण में दोषियों के साथ-साथ संबंधित परिवहन अधिकारी की जवाबदेही भी तय करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही प्रदेश की सभी स्कूल बसों की फिटनेस की जांच के लिए एक सप्ताह का प्रदेश व्यापी अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!