Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोविड-19 संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड अब सुकून में, संक्रमण दर आयी गिरावट

  • रविवार को प्रदेश में 376 व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  •  जहां एक तरफ कोरोना के नए मरीज मिलने की दर कम हुई है, वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अक्टूबर 2020, सोमवार, देहरादून। कोरोना के लिहाज से उत्तराखंड अब सुकून में है। जिस तरह से सितंबर में कोरोना वायरस ने सितम ढाया था, उसको देखते हुए अक्टूबर में न केवल मामले कम आए हैं, बल्कि संक्रमण दर भी घटी है। प्रदेश में 31वें सप्ताह (11-17 अक्टूबर) कोरोना के 3123 नए मामले आए। यह बीते आठ हफ्तों में कोरोना मरीजों की सबसे कम संख्या है। यही नहीं, बीते आठ सप्ताह में एक्टिव केस का आंकड़ा भी इसी दरम्यान सबसे कम रहा। सुकून इस बात से भी है कि 31वें हफ्ते संक्रमण दर में भी गिरावट दिखी है। इस दौरान संक्रमण दर 13 सप्ताह के अपने न्यूनतम स्तर (4.07 फीसद) पर रही है। रविवार को भी यह राहत बरकरार रही। प्रदेश में 376 और लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है।

[box type=”shadow” ]देहरादून जनपद  में फिर सर्वाधिक 128 लोग संक्रमित मिले

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निजी व सरकारी लैब से कुल 9903 सैंपल की जाँच रिपोर्ट मिली, जिनमें 9527 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनपद देहरादून में फिर सर्वाधिक 128 लोग संक्रमित मिले हैं। पौड़ी गढ़वाल में 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नैनीताल में 34, टिहरी गढ़वाल में 31, चमोली में 29, हरिद्वार में 28, ऊधमसिंह नगर में 22, चंपावत में 16, उत्तरकाशी में 13, बागेश्वर में 11 व रुद्रप्रयाग में भी 10 लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पिथौरागढ़ में आठ व अल्मोड़ा में चार लोग संक्रमित मिले हैं। बता दें कि अभी तक प्रदेश में 58024 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 50982 स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में 5728 एक्टिव केस हैं, जबकि 387 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

रविवार को 162 मरीज हुए स्वस्थ 

एक तरफ जहां कोरोना के नए मरीज मिलने की दर कम हुई है, वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भी 162 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनमें 42 हरिद्वार, 41 उत्तरकाशी, 28 ऊधमसिंह नगर, 20 रुद्रप्रयाग, 11 देहरादून, 8 टिहरी, तीन-तीन पौड़ी, चमोली व चंपावत, दो नैनीताल और एक मरीज अल्मोड़ा से है। वर्तमान में रिकवरी दर 87.86 फीसद है।

 प्रदेश में  रविवार को तीन मरीजों की मौत 

रविवार को न केवल मरीजों की संख्या कम रही, बल्कि मरने वालों का आंकड़ा भी गिरा। प्रदेश में तीन और मरीजों की मौत हुई है। इनमें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 66 वर्षीय महिला की मौत हुई है। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में 85 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जबकि हल्द्वानी स्थित डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 927 मरीजों की मौत हो चुकी है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!