Breaking News :
>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में पर्यटक लाखों में, सुविधाएं नाममात्र को भी नहीं; पढ़िए पूरी खबर

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में सर्वाधिक पर्यटक राफ्टिंग के लिए आता है। ग्रीष्मकाल में खासकर वीकएंड पर लाखों की संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए यहां गंगा के कौड़ियाला-मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में पहुंचते हैं। बावजूद इसके पर्यटक सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नजर नहीं आता। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि वन विभाग और पर्यटन विभाग राफ्टिंग जोन में सही एप्रोच और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं का विकास तक नहीं कर पाए।

तीर्थनगरी की पहचान धर्म, अध्यात्म और योग के साथ ही साहसिक पर्यटन के रूप में भी होती है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि राफ्टिंग की है। यहां गंगा का करीब 42 किमी लंबा कौड़ियाला-मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन राफ्टिंग गतिविधि के लिए विश्व मानचित्र में स्थान रखता है। वर्ष में करीब पांच माह तक चलने वाली राफ्टिंग गतिविधि के लिए रोजाना हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। वर्तमान में गंगा में करीब तीन सौ कंपनियां राफ्टिंग गतिविधि संचालित करा रही हैं। यानी करीब दस हजार से अधिक लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इस व्यवसाय से लाभान्वित हो रहे हैं। मगर, हैरत देखिए कि सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने वाले इस व्यवसाय को सुव्यवस्थित करने के जिम्मेदार विभाग ही इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। यह इको टूरिज्म जोन वन विभाग के नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आता है। जबकि, यहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं देने की जिम्मेदारी वन विभाग के साथ पर्यटन विभाग की भी है। मगर, इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि आज तक  राफ्टिंग के इनटेल और आउटटेल प्वाइंट को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते भी दुरुस्त नहीं हो पाए। यही नहीं, गंगा तटों पर कहीं चेंजिंग रूम और टॉयलेट जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।

बोले अधिकारी

  • दिनेश भट्ट (अध्यक्ष, गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति) का कहना है कि हमने गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के पास जमा धनराशि को पर्यटन सुविधाओं पर खर्च करने की मांग की है। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा गया है। गंगा नदी में राफ्टिंग को तरीके से संचालित करने के लिए गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति ने रोटेशन व्यवस्था भी 15 फरवरी से लागू कर दी है। अब यहां पर्यटन सुविधाएं जुटाने की दिशा में भी समिति काम करेगी।
  • दिलीप जावलकर (पर्यटन सचिव, उत्तराखंड) का कहना है कि गंगा नदी के कौड़ियाला-मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग को यहां मार्गों के निर्माण, पार्किंग आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।       प्रबंधन समिति भी नहीं बना पाई व्यवस्था

    गंगा में राफ्टिंग गतिविधि के संचालन और व्यवस्थाएं बनाने के लिए शासन स्तर पर गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति का गठन किया गया था। जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में गठित इस समिति में एसडीएम को उपाध्यक्ष, जिला पर्यटन अधिकारी को सचिव व जिला कोषाधिकारी को कोषाध्यक्ष के अलावा राफ्टिंग कारोबारियों को भी शामिल किया गया था। प्रबंधन समिति ने ढांचागत सुविधाओं के विकास के लिए प्रति पर्यटक शुल्क लिए जाने का निर्णय लिया था। इस शुल्क से करीब 80 लाख रुपये की आय भी समिति को हुई। मगर, इसमें एक रुपया भी पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर खर्च नहीं हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!