Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान में कोरोना के 3454 नए मामले आए सामने, 85 लोगों की मौत और 10396 मरीज हुए स्वस्थ

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2021, शुक्रवार, जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3454 नए कोरोना संक्रमित मिले और 85 लोगों की मौत हुई। महामारी के दौरान पहली बार मृतकों की संख्या दो अंकों में मिली है। राज्य में अब तक 8,103 लोगों की मौत होने के साथ ही कुल नौ लाख 31 हजार 200 संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 71099 है। एक दिन में 10,396 मरीज स्वस्थ हुए। कोरोना के हालात सुधरने का असर अस्पतालों में नजर आने लगा है। जयपुर स्थित राज्य के सबसे बड़े आरयूएचएस अस्पताल में अब बेड खाली होने लगे हैं। यही हालात जिलों के सरकारी अस्पतालों में है। इस बीच, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि सर्वे ग्रामीण इलाकों में घर-घर सर्वे का काम शुरू किया गया है। अब एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट 20 से 30 मिनट में आ रही है। एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन सबका आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 80 हजार टेस्ट सरकार द्वारा प्रतिदिन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के बचाव के लिए शिशु चिकित्सालयों का सुदृढ़िकरण किया जा रहा है।

इधर, प्रदेश में बृहस्पतिवार को 18 से 44 साल की उम्र वालों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ। राज्य में वैक्सीन का स्टाॅक खत्म होने के कारण प्रदेश के सेंटर्स पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस उम्र के लोगों के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार व सीरम कंपनी से अब तक मिली करीब 14.95 लाख में से 14.90 लाख डोज लग चुकी है। शेष आपात स्थिति के लिए रखी गई है। इस उम्र के लोगों के शुक्रवार को भी वैक्सीनेशन होने की उम्मीद कम है। इसका कारण यह है कि भारत बायोटेक से 2.92 लाख डोज का स्टॉक बृहस्पतिवार को आना था, देर शाम तक नहीं पहुंचा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!