Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरी देने के क्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2022, गुरूवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरी देने के क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित 57 नायब तहसीलदारों, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 141 प्रवक्ताओं और 69 सहायक अध्यापकों को गुरुवार को लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे।  इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डाo दिनेश शर्मा तथा राज्य मंत्री गुलाबो देवी भी मौजूद थे।

इस मौके पर उन्होंने सरकारी नौकरियों में भर्तियों को लेकर पिछली सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने दोहराया कि 2017 से पहले जब नियुक्तियां होती थी, तो चाचा, भतीजा, भांजे, महाभारत के सभी पात्र निकल पड़ते थे। गांव-गांव में उनके ठेके और वसूली के अड्डे चलते थे। वसूली वे करते थे और बलि का बकरा अधिकारी बनते थे। पहले की सरकारों की नीयत साफ नहीं थी। वे ईमानदार नहीं थी। जो अपने प्रति ईमानदार नहीं होगा, वह आपके प्रति और व्यवस्था के प्रति क्या ईमानदार होगा। इसी कारण उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला गया। प्रदेश में आस्था से खिलवाड़ होने लगा। यहां पर पर्व और त्यौहार नहीं मनाया जाते थे। युवाओं के सामने पहचान का संकट था। हमने पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से 4.5 लाख भर्तियां की। सिर्फ उच्च, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा में ही मिलाकर अब तक हमारी सरकार ने पौने दो लाख से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्रों देने के साथ ही इन सभी को ईमानदारी से काम करने का संकल्प भी दिलाया। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों भी थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज नायब तहसीलदारों में 57 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालयों के 141 प्रवक्ता और 69 सहायक अध्यापकों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। यह आप सबके लिए गौरव का क्षण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय सीमा में प्रक्रिया पूरी कर के आपका उसमें चयन किया गया। चयन में किसी प्रकार की सिफारिश, लेनदेन व किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। प्रदेश में राजस्व विभाग के नवनियुक्त नायब तहसीलदारों और माध्यमिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को हृदय से बधाई देता हूं। अब आप उत्तर प्रदेश सरकार का हिस्सा बनने जा रहे हैं, इसके लिए आप सबका अभिनंदन करता हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में गुरुवार को स्वरोजगार लोन मेला के अंतर्गत 506995 लाभार्थियों को 4314 करोड़ का ऋण वितरित करेंगे। इसके बाद कोविड प्रबंधन के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का आज वाराणसी का दौरा है। यहां पर मुख्यमंत्री 4500 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट प्रदान करने के साथ कोविड से बचाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री यहां के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में जन प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन से भी कोविड की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!