Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने समेत कई तरह के अन्य प्रतिबंधों को हटाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जनवरी 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार रात 10 से बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक लगातार 55 घंटे तक लगने वाला वीकेंड कर्फ्यू फिलहाल खत्म नहीं होगा। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने समेत कई तरह के अन्य प्रतिबंधों को हटाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया है। हालांकि, निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारी काम कर सकेंगे, दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने मान लिया है। ऐसे में सोमवार से दिल्ली के सरकारी और निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारी क्षमता के साथ खुलेंगे।

फिलहाल आड-इवेन आधार पर ही खुलेंगे बाजार

दिल्ली सरकार ने अपने प्रस्ताव में सभी बाजारों को खोलने का भी प्रस्ताव दिया था, लेकिन उपराज्यपाल ने इसकी अनुमति नहीं दी है। कहा गया है कि वीकेंड कर्फ्यू और बाजारों को खोलने के संबंध में यथास्थिति बनाए रखी जाए और कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति में और सुधार होने पर इस विषय पर निर्णय लिया जाए।

गौरतलब है कि दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने, बाजारों को नियमित तौर पर खोलने के साथ छूट के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, लेकिन उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को इसको ठुकरा दिया। कुल मिलाकर अभी दिल्ली में तमाम तरह के प्रतिबंध जारी रहेंगे।

दिल्ली सरकार ने भेजा था ये प्रस्ताव

  • दुकान खोलने की आड-इवेन व्यवस्था खत्म की जाए।
  • दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाया जाए।
  • निजी दफ्तर भी 50 प्रतिशत कर्मचारी क्षमता के साथ खुलें

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले भी कई बार कह चुके हैं कि कोरोना के मामले कम हुई तो प्रतिबंधों में छूट का ऐलान किया जा सकता है। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि दिल्ली में कोरोना के मामले एक सप्ताह से कम हो रहे हैं। इस दौरान अब तक 50 फीसद मामले कम हो गए हैं। इसलिए कोरोना के मामले चरम पर पहुंचने के बाद घटकर आधे रह गए हैं, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है, इसलिए कोरोना की रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियों में राहत के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले 28 हजार से अधिक व संक्रमण दर 30 फीसद से अधिक पहुंच गई थी। इसकी तुलना में मामले अब आधे रह गए हैं। संक्रमण दर भी घटकर 22-24 फीसद पर आ गई है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में कोरोना के संक्रमण का चरम खत्म हो गया है और मामले कम हो रहे हैं। थोड़े दिन में संक्रमण दर और कम होने की संभावना है। उन्होंने कम जांच होने के मामले पर कहा कि जनसंख्या के अनुपात में दिल्ली में सबसे अधिक जांच हो रही है।

अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में जांच के लिए पहुंचने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। किसी को जांच से मना नहीं किया जाता। जब कोरोना के मामले बढ़ रहे थे, तब अधिक संख्या में लोग बीमार हो रहे थे। इसलिए अधिक लोग जांच कराने पहुंच रहे थे। अब लोग बीमार कम हो रहे हैं। इसलिए कम संख्या में लोग जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इस वजह से जांच कुछ कम हुई है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से पहले एक समय कोरोना के मामले 50 से कम हो गए थे। जबकि अभी संक्रमण दर अभी 20 प्रतिशत से अधिक है और मामले भी 12 हजार से 13 हजार आ रहे हैं। इसलिए अभी सतर्क रहना जरूरी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!