Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में CMO के.एस. चौहान ने 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

आकश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च, 2022, बुधवार, देहरादून। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्साधिकारी के० एस० चौहान की अगुवाई में जिला महिला चिकित्सालय में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अवसर पर ए० एन० एम० एवं आशाओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण हेतु 11913 लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसकी दूसरी डोज 28 दिन उपरांत लगाई जायेगी। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार जनपद के समस्त 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को 9 माह उपरांत प्रीकॉशन डोज लगाई जा रही हैं। सभी 12 से 14 वर्ष के बच्चों एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे कोविड वैक्सीन का टीका अवश्य लगायें।

इस मौके पर मुख्यचिकित्साधिकारी द्वारा राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अवसर पर पल्स पोलियो टीकाकरण एवं नियमित टीकाकरण में सराहनीय कार्य के लिये बी०एच०डब्ल्यू रूचि सेमवाल ,आशा कार्यकत्री अनिता एवं सुनिता को जिला महिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ० एस०डी० सकलानी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० शैलेन्द्र बिजल्वाण, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजय बिजल्वाण, आई०ई०सी० मैनेजर अनिल बिष्ट, शरद जोशी, मानवेन्द्र नेगी, शिवराज बिष्ट एवं उत्तम उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!