Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
देश

पीएम मोदी के साथ बैठक में पांच राज्‍यों ने खुलकर लॉकडाउन बढ़ाने का दिया सुझाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मई 2020, मंगलवार।  कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन को हटाने के लिए जितनी आवाजें उठ रही हैं, उतनी ही आवाजें इसे एकमुश्त न हटाने को लेकर भी उठ रही हैं। बल्कि विपक्ष शासित कुछ राज्यों की ओर से तो इसे बढ़ाने का सुझाव दिया जा रहा है। आगे की राह को लेकर प्रधानमंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में जिस तरह के विचार आए, उसे देखते हुए माना जा सकता है कि फिलहाल लॉकडाउन में राहत जरूर बढ़ाई जाएगी, लेकिन शर्तोँ के साथ।

ग्रीन के साथ साथ आरेंज और रेड जोन में भी थोड़ी और नरमी हो सकती है। यानी कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर बाकी में गतिविधि को थोड़ा और सामान्य बनाया जाएगा। औद्योगिक गतिविधि को तेज करने के लिए जरूर अतिरिक्त नरमी बरती जाए लेकिन जीवन अभी सामान्य नहीं होंगे। आवागमन, मनोरंजन, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में इंतजार करना पड़ेगा। लॉकडाउन 3 रविवार तक लागू है।

पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार की ओर से लगातार राहत बढाई जा रही है। दरअसल यह विचार अब हावी हो रहा है कि लंबे समय तक लॉकडाउन नहीं रखा जा सकता है। और इसीलिए आगामी सोमवार से बड़ी राहत देने का मन था, लेकिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी मुख्यमंत्रियों की लंबी चर्चा में बिहार, पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र ने खुलकर लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इसके बिना नहीं चल सकता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजनीति का भी सवाल उठाया लेकिन लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही। तमिलनाडु ने भी रेल और हवाई सेवा से साफ मना कर दिया। राजस्थान की ओर से रेड जोन में पूरी पाबंदी का सुझाव आया।

सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने का अवसर दिया गया

वहीं प्रधानमंत्री ने अपने शुरूआती संबोधन में टीम वर्क पर जोर देते हुए कहा कि अब कोरोना के विस्तार का आकलन हो गया है। इसे एकजुट होकर ही हराना होगा। वहीं धीरे धीरे शुरू हो रही आर्थिक गतिविधियों को तेज भी करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सफलता के साथ नियंत्रित किया है और वैश्विक स्तर पर इसे सराहा भी जा रहा है। आगे की राह पर बढ़ते हुए भी इसका ध्यान रखना होगा कि कोरोना का विस्तार न हो। हमें जरूरी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना ही होगा। दो सत्रों में चली बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने का अवसर दिया गया। अब तक ऐसी चार बैठकों में हर बार अलग-अलग सात आठ मुख्यमंत्रियों को ही बोलने का अवसर मिलता था।

राज्यों को टेस्टिंग और उपचार को गति देनी होगी

सूत्रों के अनुसार लगभग पांच घंटे तक चली बैठक में जो निचोड़ निकल रहा है उसके अनुसार यह मानकर चलना चाहिए कि लॉकडाउन जाते-जाते ही जाएगा। इस बीच राज्यों को टेस्टिंग और उपचार को गति देनी होगी। रेल सेवाओं की पहली खेप मंगलवार से शुरू हो रही है। बताया जाता है कि बहुत ही सीमित स्तर पर अंतरर्देशीय हवाई सेवा भी शुरू हो सकती है। कंटेनमेंट जोन में जरूर सख्ती बनी रहेगी लेकिन बाकी के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। यानी अधिकतर दुकानें भी खुलेंगी। हालांकि यह राज्यों को तय करना होगा कि इसे किस तरह संचालित किया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!