Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

कमलनाथ के अभद्र टिप्पणी पर इमरती देवी का छलका दर्द, बोलीं- ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में न रखें

मध्‍य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी दिनों दिन तेज होती जा रही है। चुनावी लड़ाई में नेता मर्यादा की सीमा रेखा पार करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी सियासी वार पलटवार के बीच कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्‍पणी कर के पूरी तरह घिर गए हैं। इस बयान के चलते कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है। वहीं भाजपा ने मोर्चा खोलते हुए कमलनाथ के विवादित बयान के विरोध में सोमवार को पूरे सूबे में मौन उपवास आयोजित करने का निर्णय लिया है।

दूसरी तरफ इमरती देवी ने कहा, ‘इन लोगों को मध्‍य प्रदेश में रहने का कोई हक नहीं। ये कहां से आए हैं… मैंने मध्‍य प्रदेश को देखा है। मध्‍य प्रदेश में सभी महिलाओं का सम्‍मान होता है… महिला शक्ति को घर की लक्ष्‍मी माना जाता है। आज उसने मध्‍य प्रदेश की सभी लक्ष्‍मियों (महिलाओं) को गाली दी है। मैं सोनिया गांधी से मांग करती हूं कि वह कमलनाथ को कांग्रेस से बाहर निकालें। मैं सोनिया गांधी जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं कि आप भी किसी की मां हैं। आप भी एक बेटी की मां हैं… यदि आपकी बेटी के बारे में कोई ऐसा कहेगा तो क्‍या आप उसे सहन करेंगी..?

इमरती देवी ने पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के इस अमर्यादित बयान पर आगे कहा कि यदि मेरा जन्म गरीब परिवार में हुआ तो इसमें मेरी क्या गलती है? अगर मैं दलित समुदाय से आती हूं तो उसमें मेरी क्या गलती है? यदि एक महिला के खिलाफ इस तरह के शब्द के प्रयोग होंगे तो वह आगे कैसे बढ़ेगी? वहीं भाजपा ने कमलनाथ के विवादित बयान के विरोध में  मौन उपवास करने का फैसला लिया है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में, प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ग्वालियर में और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया इंदौर मौन उपवास करेंगे।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के अमर्यादित बयान की निंदा करते हुए कहा है कि… ‘मन आज वेदना से भरा हुआ है। एक महिला जो मजदूर के रूप में संघर्ष करते हुए मंत्री के पद तक पहुची हैं उनके लिए कमलनाथ ने  अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। मैं सोमवार को महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे मौन व्रत रखूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने जो अपमान किया उसका प्रायश्चित मैं करूंगा।’ पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी नेताओं का यह मौन उपवास सुबह 10 बजे से शुरू होगा…

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!