Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

चारधाम यात्रा पर पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड सरकार का महत्वपूर्ण संदेश, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2022, शनिवार, देहरादून। चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले यात्रियों ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बढ़चढ़ लोगों ने इस बार चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। केदारनाथ के कपाट खुलने के एक दिन पहले ही करीब 20 हजार से अधिक लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का उत्तराखंड सरकार की ओर से पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी लोगों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील भी की है। उन्होंने कहा, मैं सभी से अपील करता हूँ जब कि वे पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक अपनी यात्रा शुरू न करें। सीएम धाम ने इस दौरान आईआरबी द्वतीय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन और अन्य भवनों का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उनके साथ डीजीपी अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पहले के समय में वीआईपी श्रेणी के दर्शन होते थे, लेकिन उनकी सरकार इस व्यवस्था को समान रखा है। अब यहाँ कोई वीआईपी नहीं होगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि प्रशासन और मंत्री चारधाम की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

कोरोना के चलते दो साल बाद शुरू हुई यह यात्रा उनके लिए एक चुनौती है। सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर पहुँच रहे लोगों की भीड़ को लेकर हम होटल मालिकों, कैब ड्राइवरों, टूर गाइडों से भी मिले हैं। मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में खड़े बूढ़े और जरूरतमंदों को कतार में आगे बढ़ने दें।

केदारनाथ और यमुनोत्री मार्ग पर एनडीआरएफ तैनात
चारधाम यात्रा में मदद के लिए केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की टीम भेज दी है। ये टीम केदारनाथ और यमुनोत्री मार्ग पर यात्रियों को पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करने में मदद करेगी। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर यात्रियों को तत्काल दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने बताया कि चार धाम यात्रा में पहली बार केंद्र सरकार की ओर से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है। अब केंद्र की एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम किसी भी स्थिति से निपटने को हमेशा मुस्तैद रहेंगी। यात्रा अब पूरी तरह व्यवस्थित हो गई है। शुरुआती दिनों में आमतौर पर भीड़ अधिक होती है। खासतौर पर यात्रा शुरू होने के दिन श्रद्धालुओं की संख्या हमेशा बढ़ती है। अब श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने को सिस्टम तैयार कर लिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!