Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच : डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
उत्तराखण्ड

कॉर्बेट में ड्रोन उड़ाकर रिकार्डिंग करने पर आइआइटी प्रोफेसर और चार छात्रों को पकड़ा

रामनगर, नैनीताल : कॉर्बेट के भीतर ड्रोन उड़ाकर रिकार्डिंग कर रहे कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर व उनके चार छात्रों को वन विभाग ने पकड़ लिया। इस दौरान उनका ड्रोन जंगल में कंट्रोल से बाहर होकर गिर गया। इसे कॉर्बेट कर्मियों ने सुबह ढूंढा।

आईआईटी कानपुर में अर्थसाइंस विभाग के प्रोफेसर जावेद एन मलिक अपने चार छात्र स्नेहा,इसान, अजहर व निधि के साथ रामनगर आए थे। वह मंगलवार शाम को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के फुलताल कोटद्वार रोड ब्लॉक में ड्रोन उड़ाकर जंगल की रिकार्डिंग कर रहे थे।

सूचना पर कॉर्बेट की टीम मौके पर पहुंची तो ड्रोन उड़ा रहे लोगो को रोका। इसी बीच ड्रोन कंट्रोल से बाहर होकर झाड़ी में कहीं गिर गया। टीम ने ड्रोन का कंट्रोलर, एक मोबाइल फोन, यूएसबी को कब्जे में ले लिया। शाम को कर्मचारियों ने ड्रोन को तलाशा, लेकिन ड्रोन नहीं मिला।

बुधवार सुबह वनकर्मी फिर मौके पर पहुंचे और ड्रोन को ढूंढ लिया। ड्रोन झाड़ी में पड़ा मिला। ड्रोन व अन्य उपकरण सील कर दिए गए। प्रोफेसर ने बताया कि वह हिमालयी क्षेत्र में भूकंप को लेकर वे मेपिंग कर रहे हैं। कॉर्बेट के बिजरानी रेंजर राजकुमार ने बताया कि कॉर्बेट में बिना अनुमति घुसने और ड्रोन उड़ाने की अनुमति नही थी। प्रोफेसर के खिलाफ वन्य जीव सरंक्षण की धारा व बिना अनुमति जंगल मे प्रवेश करने की धारा में केस काटा गया है। अधिकारियों के निर्देश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!