Breaking News :
>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्डदेहरादून

आइएफएस विनोद सिंघल फिर बने वन विभाग के मुखिया (HOFF)

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अप्रैल 2023, देहरादून। आइएफएस विनोद कुमार सिंघल को 16वें दिन फिर से वन विभाग के मुखिया की कमान मिल गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में शासन ने सिंघल को विभाग प्रमुख का कार्यभार सौंपने के आदेश जारी कर दिए। बुधवार को सिंघल ने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद चार अप्रैल को विभाग प्रमुख के पद पर बहाल हुए आइएफएस राजीव भरतरी के पास अब उत्तराखंड राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व है। दिलचस्प ये कि दोनों ही अधिकारी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। वन विभाग के मुखिया (हेड आफ फारेस्ट फोर्स) पद को लेकर चल रही खींचतान लंबे समय से सुर्खियों में है।

शासन ने पूर्व में विभाग प्रमुख राजीव भरतरी का स्थानांतरण उत्तराखंड राज्य विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद पर कर दिया था। भरतरी के स्थान पर आइएफएस विनोद कुमार सिंघल को विभाग प्रमुख बनाया गया। भरतरी ने स्थानांतरण आदेश को केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में चुनौती दी। 24 फरवरी को निर्णय उनके पक्ष में आया। इसके बाद शासन ने भरतरी को आरोपपत्र भी जारी कर दिया था।

उधर, यह मामला हाईकोर्ट में भी चल रहा था। अदालत ने तीन अपै्रल को आदेश पारित किए कि चार अप्रैल को अवकाश के बावजूद भरतरी को विभाग प्रमुख का चार्ज दिया जाए। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में शासन ने चार अप्रैल को भरतरी को वन विभाग के मुखिया का कार्यभार सौंप दिया था। इस बीच सिंघल ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगनादेश दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शासन ने सिंघल को विभाग प्रमुख का कार्यभार सौंपने के आदेश जारी कर दिए। बुधवार को सिंघल ने भरतरी से कार्यभार ग्रहण किया। उधर, आइएफएस भरतरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के कयास भी लगाए जा रहे थे, लेकिन फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं बन रही। कारण ये कि शासन ने उन्हें चार्जशीट दी हुई है, जिसका उन्हें जवाब देना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!