Breaking News :
>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला
देश

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो उसके आधार पर बैंक आपका होम लोन इंटरेस्ट तय कर रही है

क्या आपको पता है आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर बैंक आपके होम लोन इंटरेस्ट तय कर रहे हैं। जी हां, अब ऐसी शुरुआत हो गई है, अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको होम लोन पर कम ब्याज दर चुकाना होगा, वहीं अगर आपका क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर खराब है तो आपको मिलने वाले होम लोन का इंटरेस्ट भी ज्यादा देना होगा।

तीन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और सिंडिकेट बैंक ने पहले ही एक्सटर्नल बेंचमार्क-लिंक्ड ब्याज दरों की शुरुआत कर दी है, ये बैंक नए होम लोन के लिए क्रेडिट स्कोर का उपयोग करेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा 760 से ज्यादा (पूरे 900 में से) का सिबिल स्कोर रखने वाले ग्राहकों को 8.1% की ब्याज दर से होम लोन ऑफर कर रहा है। 725 और 759 के बीच सिबिल स्कोर रखने वाले ग्राहकों को 8.35% की दर से होम लोन मिलेगा। 675 से 724 का सिबिल स्कोर रखने वाले ग्राहकों को होम लोन पर 9.10% का भुगतान करना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा में ये फ्लोटिंग-रेट लोन रेपो रेट से जुड़े हैं और ब्याज दर लोन की मात्रा या अवधि पर निर्भर नहीं करेगी। सभी तीन बैंक लोन देने के लिए क्रेडिट स्कोर का इस्तेमाल करेंगे। क्रेडिट स्कोर का महत्व केवल लोन अप्रूवल के समय ही नहीं है, बल्कि यह पूरे लोन टेन्योर के समय काम आता है। अगर आप 25 साल के लिए 50 लाख रुपये के होम लोन पर 100 आधार अंकों की उच्च दर का भुगतान करते हैं, तो आपकी ईएमआई 3,380 रुपये बढ़ जाएगी और 25 वर्षों की अवधि में आप इस कर्ज पर 10 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान करेंगे। इसलिए हाई क्रेडिट स्कोर बनाए रखना जरूरी है।

क्रेडिट स्कोर में बदलाव पर आपके लोन पर ब्याज दर अलग-अलग हो सकती है। अगर एक साल बाद उधारकर्ता अपने क्रेडिट स्कोर में सुधार करता है, तो उसका प्रीमियम कम हो जाएगा। इसके उलट अगर उधारकर्ता का क्रेडिट स्कोर 760 से नीचे चला जाता है, तो ब्याज ज्यादा देना होगा। अगर किसी उधारकर्ता का सिबिल स्कोर 50 अंक से ज्यादा गिर जाता है तो सिंडिकेट बैंक ने प्रीमियम को बढ़ाने का फैसला किया है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 700 से नीचे के क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए 10 आधार अंक अधिक ब्याज लेगा। बता दें कि सिबिल स्कोर 300 से 900 तक होता है, जिसमें 900 हाई लेवल का स्कोर माना जाता है और 300 सबसे कम माना जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!