Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

क्रेडिट कार्ड पर लोन लेना है तो आपको मालूम होनी चाहिए ये बातें

कई बार पैसे रहते हुए भी हम अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते। ऐसे में अक्सर लोग बैंक से लोन लेते हैं। लेकिन, इसके अलावा भी आपके पास लोन लेने का विकल्प मौजूद है। अधिकांश बैंक ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के बदले लोन उपलब्ध करवाते हैं। लेकिन इसपर लगने वाला ब्याज थोड़ा अलग होता है। दरअसल, क्रेडिट कार्ड की एवज में मिलने वाला लोन पर्सनल लोन की तरह ही होता है। इसमें निश्चित अवधि के साथ ब्याज दर तय होती है। आपकी ओर से लिया जाने वाला लोन आपकी कार्ड की लिमिट से ज्यादा नहीं हो सकता है। हालांकि इस पर ब्याज दर क्रेडिट कार्ड ट्रांंजेक्शन पर लगने वाली मौजूदा दर से कम होती है।

क्रेडिट कार्ड के एवज में लोन लेने वाला व्यक्ति कई तरह के लाभ ले सकता है जो अन्य क्रेडिट सुविधाओं में उपलब्ध नहीं हैं, जैसे कि क्रेडिट का तुरंत ट्रान्सफर, कम ब्याज दर। बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं क्रेडिट कार्ड के बदले लोन देना पसंद करती हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है अच्छे क्रेडिट हिस्ट्री का होना, इसके अलावा आपके रीपेमेंट की हिस्ट्री कैसे है यह भी मायने रखता है। क्रेडिट कार्ड के बदले लोन पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि क्रेडिट कार्ड से आपका लेनदेन कैसा है, आप कम क्रेडिट का इस्तेमाल करते हैं और समय पर उसका भुगतान कर देते हैं।

क्रेडिट कार्ड के बदले मिलने वाले लोन राशि को बैंक आपके बचत खाते में भेज देते हैं, हालांकि, अगर ग्राहक के पास बचत खाता नहीं है तो ऐसी स्थिति में पैसा एनईएफटी या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भेजा जाता है। लोन वाले राशि को खाताधराक के खाते में भेजने में 7 दिन का समय लगता है। हालांकि, इसे 7 दिन के भीतर कभी भी भेजा जा सकता है। जबकि अगर इसे डिमांड ड्राफ्ट के जरिये भेजा जाये तो इसमें दो हफ्ते तक का समय लग सकता है।

बैंक लोन देने के पहले ग्राहकों के बारे में कुछ सूचनाएं जुटाते हैं। जैसे, नाम, पता, जन्मतिथि, क्रेडिट कार्ड के प्रकार, लोन रिक्वेस्ट कब की गई थी। हालांकि, बैंकों की ओर से की जाने वाली पूछताछ बैंकों में अलग-अलग हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!