Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
स्वास्थ

सर्दियों में घटाना चाहते हैं वजन तो वेट लॉस के साथ ही डाइट में शामिल करें पपीता

जानिए पपीते के ढेर सारे फायदे

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2024, रविवार, देहरादून। सर्दियों में कई तरह के फल बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। बाजार में मिलने वाले ये फल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पपीता इन्हीं फलों में से एक है, जिसे अपनी डाइट में शामिल करने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, पपीता विटामिन और मिनरल का खजाना होता है, जिसमें विटामिन ए, सी और ई भारी मात्रा होते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य, इम्युनिटी और सेल प्रोटेक्शन के लिए जरूरी हैं।

साथ ही यह स्वाद में भी काफी बेहतरीन होता है। यही वजह है कि लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। वैसे तो पतीता हर सीजन में आसानी से मिल जाता है, लेकिन सर्दियों में इसे खाने से काफी फायदा होता है। यह न सिर्फ आपको ठंड से बचाता है, बल्कि अन्य कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। आइए जानते हैं सर्दियों में पपीते खाने के कुछ फायदे-

ब्लड शुगर कंट्रोल करे
पपीते में विटामिन सी और ई सहित फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर के लेवल को रेगुलेट करने में मदद करता है। ये पोषक तत्व ब्लड फ्लो में शक्कर के अब्जॉर्प्शन रेट को कम करने में मदद करता है और ग्लाइसेमिक इंडैक्स कंट्रोल करने में सहायता करते हैं, जो डायबिटीज के लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करे
पपीते में मौजूद विटामिन सी, एक इम्युनिटी बढ़ाने वाला एंटीऑक्सीडेंट है। मजबूत इम्यून सिस्टम संक्रमण और बीमारियों के खिलाफ शरीर रक्षा करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे प्रतिरक्षा कार्य का समर्थन होता है।

वजन घटाने के लिए पपीता
पपीता डाइटरी फाइबर से भरपूर एक लो कैलोरी फल है और इसमें पपेन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को तोडऩे में मदद करता है, पाचन को बढ़ाता है और वजन घटाने में सहायक है। इसमें मौजूद फाइबर कंटेंट देर तक आपका पेट भरा रखती है, जिससे आपकी भूख को नियंत्रित होती है और इस प्रकार वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।

कैंसर की संभावना कम करें
पपीते में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जैसे कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनोइड और बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन, जो शक्तिशाली कैंसर विरोधी गुण होते हैं और ये कंपाउंड फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं, सेलुलर डैमेज को रोकते हैं और कोलन, प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर आदि के खतरे को कम कर सकते हैं। साथ ही यह पाचन संबंधी कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है।

हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखें
पपीते में मौजूद एक आवश्यक खनिज पोटेशियम, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे आपकी दिल की सेहत बेहतर होती है। पपीते में पाए जाने वाले विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करते हैं, जो हृदय संबंधी स्वास्थ्य में मदद करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!