Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँकारोबार

फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट में अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो यहाँ करें इंवेस्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, २ मई २०२०, शनिवार। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा मार्च महीने में रेपो रेट में 0.75 फीसद की कटौती किये जाने के बाद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को कम किया है। रेपो रेट में इस कटौती के बाद सरकार ने भी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में 0.70 से 1.40 फीसद तक की कटौती की है। फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में हालिया कटौती के बाद देश के बड़े बैकों जैसे भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों से एफडी पर 6.5 फीसद तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।

वहीं, कुछ ऐसे स्मॉल फाइनेंस बैंक भी हैं, जो अभी भी एफडी पर 8 से 9.5 फीसद की ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। ग्राहक अपने कुछ धन को इन बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट में डालकर अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक में जमा डिपॉजिट भी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) द्वारा कवर होता है। आइए जानते हैं कि विभिन्न बैंक एफडी पर कितनी ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।

शीर्ष बैंकों के एफडी की यह हैं ब्याज दरें

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक एक साल से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी के लिए सामान्य नागरिकों से  5.70 फीसद और वरिष्ठ नागरिकों से 6.20 फीसद ब्याज दर की पेशकश करता है। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक इतनी ही अवधि की एफडी के लिए सामान्य नागरिकों से 5.75 फीसद और वरिष्ठ नागरिकों से 6.25 फीसद की ब्याज दर की पेशकश करता है। एचडीएफसी बैंक की बात करें, तो यह 2 साल एक दिन से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी के लिए सामान्य नागरिकों से 6 फीसद और वरिष्ठ नागरिकों से 6.50 फीसद ब्याज दर की पेशकश करता है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक दो साल एक दिन से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी के लिए सामान्य नागरिकों से 6 फीसद और वरिष्ठ नागरिकों से 6.50 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

ये बैंक दे रहे 8 फीसद से अधिक ब्याज दर

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 777 दिन की अवधि वाली एफडी के लिए सामान्य नागरिकों से 9 फीसद और वरिष्ठ नागरिकों से 9.5 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 888 दिन की अवधि वाली एफडी के लिए सामान्य नागरिकों से 8 फीसद और वरिष्ठ नागरिकों से 8.60 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 42 महीने एक दिन से 48 महीने तक की एफडी के लिए सामान्य नागरिकों से 9 फीसद और वरिष्ठ नागरिकों से 9.5 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इसके अलावा जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 1555 दिन की एफडी के लिए सामान्य नागरिकों से 8.25 फीसद और वरिष्ठ नागरिकों से 8.75 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। ये सभी ब्याज दरें दो करोड़ से कम के टर्म डिपॉजिट्स पर मान्य हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!