Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
स्वास्थ

बारिश में भीगने के बाद होने लगे खुजली तो फटाफट अपना लें ये उपाय, दूर हो जाएगी समस्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2023, मंगलवार, देहरादून। गर्मी के बाद जब बारिश की बूंदे पड़ती है तो इसमें हर कोई भीगना पसंद करता है। कुछ लोग इस पल को खूब इंजॉय करते हैं। हालांकि जब पसीने के ऊपर बारिश की बूंदे गिरती है तो इससे खुजली और रैशेज की समस्या हो जाती है। इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है। कई बार लोशन वगैरा लगाने से भी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप को भी भीगने के बाद खुजली की समस्या हो रही है तो आप कुछ घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं। इससे आपको जल्दी राहत आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

नीम का पानी- बारिश में भीगने के बाद आप खुजली से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे खुजली में राहत मिल सकती है। इसके लिए आप 10 से 15 नीम के पत्ते को उबाल लीजिए और इसे ठंडा करके पानी में मिलाकर नहा लीजिए।

नारियल का तेल- नारियल का तेल भी अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है यह संक्रमण और खुजली से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद है इसके लिए आप नारियल के तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं इससे स्किन में नमी बरकरार रहेगी और खुजली से भी छुटकारा मिलेगा।

एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से भी आप को फायदा मिल सकता है। इसमें भी एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं। साथ ही यह अपने सूदिंग गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसे लगाने से जलन में आराम मिल सकता है।

सेब का सिरका- आप सेब का सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी खुजली दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में सेब का सिरका मिलाएं और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं या फिर पानी से नहा लें।
टी ट्री ऑयल-टी ट्री ऑयल में भी मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपको खुजली और रैशेज से छुटकारा दिला सकते हैं। आप तेल को प्रभावित हिस्सों पर कॉटन की मदद से लगाएं। फिर कुछ देर के बाद इसे पानी से धो लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!