Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
स्वास्थ

लंबे समय तक खाँसी ठीक नहीं हो रही है तो जानें इसका कारण कहीं ये तो नहीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2023, गुरूवार, देहरादून। खाँसी एक आम समस्या है जो हमें सर्दी-जुकाम, एलर्जी या अन्य कारणों से हो जाती है। अक्सर यह एक सप्ताह या दो सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन कभी-कभी खाँसी लंबे समय तक बनी रहती है, और इसे ठीक करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको तीन सप्ताह से अधिक समय से खाँसी है और यह बंद नहीं हो रही है तो समझ जाइए कि यह सामान्य खाँसी नहीं है। लंबे समय तक रुक-रुक कर खाँसी आने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ गंभीर बीमारियों के कारण भी खांसी लंबे समय तक ठीक नहीं होता है।

लंबे समय तक रहने वाली खांसी का सबसे आम कारण

वायरल इन्फेक्शन
वायरल इन्फेक्शन लंबे समय तक रहने वाली खाँसी का सबसे आम कारण है। जब हमें सामान्य सर्दी-खाँसी होती है तो यह वायरस के कारण होती है। अक्सर एक सप्ताह या दो सप्ताह में यह खत्म हो जाती है लेकिन कभी-कभी वायरस 3 से 4 हफ्तों तक बना रह सकता है और खाँसी को बरकरार रख सकता है। ऐसे में हल्के बुखार, सर्दी-खाँसी जैसे लक्षण भी बने रहते हैं। यदि आराम और दवाओं के बावजूद भी खाँसी 3 से 4 हफ्तों से ज्यादा हो तो एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

एलर्जी
कई लोगों को आस-पास के वातावरण से एलर्जी होती है, जैसे – धूल-कण, पशु-पक्षियों की बालों आदि से कई बार एलर्जी से होने वाली खाँसी कई हफ्तों तक रह सकती है। इसलिए एलर्जी टेस्ट करवाकर खाँसी के कारणों का पता लगाना जरूरी हो जाता है।

अस्थमा
अस्थमा में लगातार 3-4 हफ्तों तक रुक-रुक कर खाँसी रहती है। साथ ही सीने में जकड़ऩ और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

बैक्टीरियल इन्फेक्शन
कई बार बैक्टीरिया के कारण भी लंबे समय तक खाँसी रह सकती है. ब्रोंकाइटिस और प्न्यूमोनिया जैसे फेफड़ों के बैक्टीरियल इन्फेक्शन हमें 2-3 हफ्ते से भी ज्यादा समय तक परेशान कर सकते हैं। इन बीमारियों में लगातार खांसी रहती है, साथ ही सांस लेने में तकलीफ, बुखार और शरीर में दर्द भी हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण 2 सप्ताह से ज्यादा हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें, सही एंटीबायोटिक्स का कोर्स लेने से बैक्टीरियल खांसी ठीक हो सकती है।

गैस्ट्रोइसोफेजियल रीफ्लक्स रोग
गैस्ट्रोइसोफेजियल  रीफ्लक्स रोग यानि जीईआरडी खाँसी और एसिडिटी का एक आम कारण है। यह पेट के अम्ल और पाचन रसों के गले में चले जाने से होता है, जिससे लगातार खाँसी और सीने में जलन की समस्या होती है। जीईआरडी में खाने के बाद, झुकते वक्त या लेटते समय अकसर खाँसी और जलन शुरू हो जाती है। यह एक लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है, अगर ज्यादे दिन तक खाँसी बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!