Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा तो होगा मुंबई जैसा हमला, पुलिस को आई कॉल से मचा हडकंप

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2023, शनिवार, नई दिल्ली। पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कोई उसे शक की नजरों से देख रहा है, तो कोई उसके प्यार को सच्चा बता रहा। इस बीच, मुंबई में एक सनसनीखेज धमकी भरी कॉल की गई है। इसमें फोन करने वाले ने कहा है कि यदि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा तो भारत को 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसे अटैक के लिए तैयार रहना होगा।

मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को यह फोन कॉल 12 जुलाई को आया था। इस कॉल के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और कॉल के बारे में अधिक जानकारी ली जा रही है। ‘एएनआई’ के अनुसार, सीमा हैदर का जिक्र करते हुए जिसने फोन कॉल की, उसने उर्दू भाषा में बात कही। उसने यह भी कहा कि अगर सीमा को वापस नहीं भेजा गया तो भारत का नाश होगा। सीमा हैदर अपने लवर सचिन मीणा के साथ भारत में रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ आई है। वह दावा कर रही है कि पाकिस्तान की है और नेपाल के रास्ते भारत में आई। उसके पति ने भी मीडिया के जरिए पत्नी को वापस पाकिस्तान भेजने की भारत सरकार से अपील की है। वहीं, सीमा ने कहा है कि वह हिंदू धर्म अपनाएगी और भारत में ही अपने प्रेमी के साथ रहेगी। सीमा के पति ने बताया कि उसने सऊदी अरब जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया था, लेकिन वह बच्चों को लेकर हिंदुस्तान पहुंच गई। सीमा के पति गुलाम हैदर जखरानी ने सोशल मीडिया के जरिये और भारतीय मीडिया से संपर्क करके पत्नी-बच्चों से बिछडऩे का दर्द बयां किया। उसने कहा कि वह सबकुछ भूलकर सीमा को अपनाने के लिए तैयार है। उसने भारत और पाकिस्तान की सरकार से मदद मांगी है।

भारत आने के बाद सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों को जमानत भी मिल गई थी। अदालत ने यह भी आदेश दिया था कि जब तक मामले की सुनवाई चल रही है तब तक सीमा अपना घर नहीं बदलेगी और सचिन के साथ रहेगी। जेल से बाहर आने के बाद अपनी प्रेमिका और उसके बच्चों को लेकर सचिन ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके की मीना ठाकुरन कॉलोनी में स्थित अपने माता-पिता के घर पहुंचा था। सीमा के साथ रह रहे उनके चार बच्चे भी उसके साथ गए थे। सीमा और सचिन साल 2019 में पब्जी खेलते समय संपर्क में आए थे और फिर दोनों धीरे-धीरे करीब आते गए। इसके बाद सीमा ने भारत आने का फैसला कर लिया। उस दौरान सीमा का पति गुलाम हैदर सऊदी अरब में था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!