Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

भारत ग्रुप-7 के समूह में शामिल हो गया तो उसे इस वैश्विक मंच से कई तरह के फायदे हो सकते हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2020, मंगलवार। कोरोना की महामारी के दौरान जहां कई देशों पर इसकी रोकथाम और इसके फैलाव को लेकर सवाल उठे हैं वही भारत ने इसमें जो अग्रणी भूमिका निभाई है उसकी हर किसी ने तारीफ की है। यही वजह है कि भारत की ताकत और साख वैश्विक मंच पर इस महामारी के दौरान बढ़ी है। अब इस ताकत में और इजाफा होने की उम्‍मीद की जा रही है। दरअसल, अमेरिका ने भारत समेत अन्‍य तीन देशों को जी-7 देशों के समूह में शामिल करने की जो मंशा प्रकट की है उसके मायने काफी व्‍यापक हैं। इतना ही नहीं यदि ऐसा हुआ तो ये चीन और पाकिस्‍तान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। अमेरिका ने इसके लिए कहीं न कहीं रोडमैप तैयार कर लिया है। यही वजह है कि अमेरिका ने आर्थिक मंदी से उबरने के बारे में विचार के लिए प्रस्तावित जी-7 की बैठक सितंबर तक टालने का फैसला किया है। इसमें कोई शक नहीं है कि जी-7 देशों के समूह में शामिल होने से भारत की ताकत और साख दोनों की बढ़ जाएगी।

भारत की वैश्विक मंच पर कूटनीतिक जीत
  • राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तरफ से जाहिर की गई ये मंशा भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंधों के अलावा एशिया समेत पूरी दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत पर एक तरह से मुहर लगा रही है। इसके अलावा ये भारत की वैश्विक मंच पर कूटनीतिक जीत भी है। ट्रंप का कहना है कि वे नहीं मानते हैं कि जी-7 के तौर पर यह दुनिया में जो चल रहा है, उसका उचित प्रतिनिधित्व करता है। अब यह जी-10, जी-11 हो सकता है और अमेरिका में चुनाव बाद इसका विस्तार हो सकता है। ट्रंप का कहना हैकि वह इन चार देशों के नेताओं से पहले ही इस बारे में पहले ही पर बात कर चुके हैं।

भारत की कूटनीतिक अहमियत और बढ़ जाएगी, चीन की घेराबंदी

  • जी-7 में अमेरिका ने जिन देशों को शामिल करने की अपील की है उसमें भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, रूस और आस्‍ट्रेलिया शामिल हैं। आपको यहां पर

 ये भी बताना जरूरी होगा कि रूस पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन के दौरान जी-8 समूह का हिस्सा था। लेकिन रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा किए जाने के बाद 2014 में उसे इस समूह से बाहर कर दिया गया था। आपको बता दें कि अमेरिका, भारत और आस्‍ट्रलिया क्‍वाड के सदस्‍य है। ये इस लिहाज से भी बेहद खास है क्‍योंकि वर्तमान में दुनिया के कई देश चीन की घेराबंदी का सीधा संकेत दे चुके हैं। जहां तक जी-7 को बढ़ाकर जी-11 करने की बात है तो इससे भारत की कूटनीतिक अहमियत और बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि वर्तमान में अमेरिका के अलावा इटली, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस इस समूह के सदस्‍य हैं।

 

सहयोगियों के साथ समान रणनीति बनाना

  • व्हाइट हाउस की तरफ से जी-7 सदस्यों की संख्या बढ़ाने के मकसद के बारे में जानकारी देते हुए यहां तक कहा गया है कि इसका उद्देश्य हमारे पारंपरिक सहयोगियों को एक साथ लाना है और चर्चा करना है। इसका एक बड़ा मकसद चीन से निपटने के लिए अपने सहयोगियों के साथ समान रणनीति बनाना भी है। गौरतलब है कि कोरोना संकट को लेकर चीन और अमेरिका में खाई काफी बढ़ चुकी है। दोनों ने ही एक दूसरे पर इस संकट को बनाने और इसको फैलाने का आरोप लगाया है। अमेरिका के ही नेतृत्‍व में भारत समेत 62 देशों ने कोरोना की उत्‍पत्ति की जांच कराने के मसौदे पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इससे चीन की समस्‍या बढ़ गई है। हालांकि चीन लगातार ही अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करता रहा है।

भारत का इसमें शामिल होना काफी सम्‍मान की बात होगी

  • जी-7 या जी-11 समूह में शामिल होने के भारत को कई तरह से फायदे हो सकते हैं। पहले आपको ये बता दें कि इस समूह को दुनिया का सबसे ताकतवर देशों का समूह माना जाता रहा है। इसलिहाज से भी भारत का इसमें शामिल होना काफी सम्‍मान की बात होगी। इसके अलावा इसमें शामिल होने के बाद भारत और इसके दूसरे सदस्‍य देशों के बीच एक समान रणनीति के तहत आगे बढ़ने में मदद मिल सकेगी। ये मदद रणनीतिक और व्‍यापारिक दोनों की मुद्दों पर होगी। भारत को इसमें शामिल होने के बाद चीन और पाकिस्‍तान को साधने और उनपर कूटनीतिक दृष्टि से जीत पाने का पूरा मौका भी मिल जाएगा।

एशिया प्रशांत सीट से इकलौता दावेदार भारत

  • गौरतलब है कि जुलाई में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अस्‍थायी सीट के लिए नई चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव होने हैं। इसमें एशिया प्रशांत सीट से इकलौता दावेदार भारत ही है। भारत की काफी समय से इस सीट को पाने की इच्‍छा रही है। लेकिन इसमें हर बार चीन समेत कुछ अन्‍य देश रोड़ा अटकाते रहे हैं। लेकिन बीते कुछ वर्षों से अमेरिका इस सीट के लिए भारत को मजबूत दावेदार बताकर उसका समर्थन करता रहा है। माना जा रहा है कि इस बार ये सीट भारत को जरूर मिल जाएगी। भारत अमेरिका के साथ तमाम रणनीतिक वैश्विक समूहों में शामिल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!