Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

औचक निरीक्षण पर निकले डीआईजी से ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा माँगा गया परिचय पत्र, पुलिसकर्मियों को मिला इनाम

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 10 नवम्बर, देहरादून। आजकल पुलिस की मुस्तैदी को जाँचने के लिए डीआईजी अरुण मोहन जोशी रात में निरीक्षण में निकल रहे हैं। इसी कड़ी में जब डीआईज हिमाचल नंबर की अपनी निजी गाड़ी की पिछली सीट में बैठकर औचक निरीक्षण पर निकले तो पुलिस द्वारा उनसे जगह-जगह आधार कार्ड और परिचय पत्र माँगा जाने लगा। साथ ही वाहन की जाँच-पड़ताल की गई। इस पर डीआईजी अरुण मोहन जोशी पुलिसकर्मियों की चौकसी और मुस्तैदी देख संतुष्ट और काफी प्रसन्नचित दिखाई दिए। इतना ही नहीं उन्होंने तत्काल ही मौके पर इनाम देने की घोषणा कर डाली।

डीआईजी अरुण मोहन जोशी का मानना है कि जिस तरह से सर्द रातों में पुलिस किस तरह से अलग-अलग चौक-चैराहों पर ड्यूटी निभाती है, उसकी तत्परता को जाँचना बेहद जरूरी है। जिससे किसी भी तरह की कोताही का पता चल सके। औचक निरीक्षण सरकारी गाड़ी की बजाय निजी गाड़ी में गुपचुप तरीके से करना कानून व्यवस्था बेहतर बनाने की दिशा में एक योजना का हिस्सा है। साथ ही ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के पास पहुँचकर उनका हौसला और मनोबल बढ़ाना भी बेहद जरूरी है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि देहरादून शहर में रात के समय किसी भी तरह की चैकिंग/जाँच-पड़ताल में कोई कसर न रह जाये, इसे लेकर वह लगातार प्रयासरत हैं। जिस तरह का अनुभव उन्हें मिला है, वह शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेहतर पाया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!