Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने चुना टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 जनवरी 2024, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सूर्यकुमार यादव को 2023 के लिए टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है।उन्होंने बीते साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया था।उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन, युगांडा के अल्पेश रमजानी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़ते हुए ये सम्मान हासिल किया है।साल 2023 में सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन (पूर्ण सदस्य देशों में) बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

बीते साल सूर्यकुमार ने 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में  48.86 की औसत और 156 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 733 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले।भारतीय बल्लेबाजों में सूर्यकुमार के बाद यशस्वी जायसवाल (430) रहे। पिछले साल यूएई के मोहम्मद वसीम (806) और युगांडा के रोजर मुकासा (738) ने ही उनसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

चैपमैन ने 2023 में 17 पारियों में 50.54 की औसत और 145.54 की स्ट्राइक रेट से 556 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी करने वाले रमजानी ने पिछले साल 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 8.98 की औसत और 4.77 की इकॉनमी रेट से 55 विकेट लिए थे। बल्लेबाजी में उन्होंने 28.06 की औसत और 132.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 449 रन बनाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!