Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर से होगी शुरुआत

15 अक्टूबर को होगी भारत-पाक की टक्कर

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जून 2023, शुक्रवार, अहमदाबाद। 2023 का वनडे विश्व कप 5 अक्तूबर को पिछले बार की विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूज़ीलैंड के बीच मैच से अहमदाबाद में शुरू होगा। 19 नवंबर को फ़ाइनल भी अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि सेमीफ़ाइनल मैच 15 नवंबर और 16 नवंबर को क्रमश: मुंबई और कोलकाता में खेले जायेंगे। मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान आईसीसी और बीसीसीआई ने बहुप्रतीक्षित विश्व कप का शेड्यूल जारी किया। यह टूर्नामेंट शुरु होने में अब सिफऱ् 100 दिन बाक़ी हैं। ग़ौरतलब है कि 2015 और 2019 विश्व कप के कार्यक्रम 12 महीने पहले ही जारी कर दिए गए थे।

इस विश्व कप के 45 लीग मैच भारत के 10 शहरों धर्मशाला, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में खेले जाएंगे। 2019 के विश्व कप की तरह इस विश्व कप में भी सभी 10 देश एक-दूसरे के ख़िलाफ़ लीग चरण में भिड़ेंगे। शीर्ष चार टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंचेंगी। मेज़बान होने के कारण भारत ने विश्व कप में सीधा क्वालिफ़ाई किया है, वहीं 2022-2023 विश्व कप सुपर लीग में शीर्ष आठ में जगह बनाने के कारण अफग़़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्ऱीका को भी सीधा प्रवेश मिला है। बाक़ी की बची दो टीमों का निर्धारण जि़म्बाब्वे में चल रहे विश्व कप क्वालिफ़ायर से होगा, जिसमें श्रीलंका, वेस्टइंडीज़, आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, यूएसए और जि़म्बाब्वे की टीमें भाग ले रही हैं।

भारत का पहला मैच 8 अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ होगा। इसके बाद भारत को 11 अक्तूबर को दिल्ली में अफग़़ानिस्तान से, 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान से, 19 अक्तूबर को पुणे में बांग्लादेश से, 22 अक्तूबर को धर्मशाला में न्यूज़ीलैंड से, 29 अक्तूबर को लखनऊ में इंग्लैंड से, 2 नवंबर को मुंबई में क्वालिफ़ायर 2 से, 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्ऱीका से और 11 नवंबर को क्वालिफ़ायर 1 से बेंगलुरु में भिडऩा है। भारत लीग चरण में सबसे अधिक यात्रा करेगा और उसके 9 मैच, नौ अलग-अलग जगहों पर निर्धारित हुए हैं।

पाकिस्तान को भारत में केवल 5 शहरों में खेलना है, वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने लीग चरण के 9 मैच, 8-8 अलग शहरों में खेलेगा। लीग चरण 12 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच से समाप्त होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 29 सितंबर से 3 अक्तूबर के बीच हैदराबाद, तिरूवनंतपुरम और गुवाहाटी में अभ्यास मैच खेले जाएंगे। मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर किया जाएगा।

विश्व कप का पूरा शेड्यूल :
स्थानों के अनुसार अनुसूची:

अहमदाबाद
5 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान
4 नवंबर- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
10 नवंबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान
19 नवंबर- फाइनल

हैदराबाद
6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1
9 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1
12 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

धर्मशाला
7 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (दिन का मैच)
10 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
16 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 1
22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड
29 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (दिन का मैच)

दिल्ली
7 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2
11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान
15 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान
25 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1
6 नवंबर- बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2

चेन्नई
8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
14 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (दिन का मैच )
18 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान
23 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान
27 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका

लखनऊ
13 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
17 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2
21 अक्टूबर- क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (दिन का मैच)
29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड
3 नवंबर- क्वालीफायर 1 बनाम अफगानिस्तान

पुणे
19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश
30 अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 2
1 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
8 नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 1
12 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (दिन का मैच)

बेंगलुरु
20 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
26 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2
4 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (दिन का मैच)
9 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2
11 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर 1

मुंबई
21 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
24 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश
2 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर 2
7 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान
15 नवंबर- सेमीफ़ाइनल 1

कोलकाता
28 अक्टूबर- क्वालीफायर 1 बनाम बांग्लादेश
31 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
5 नवंबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
16 नवंबर- सेमीफ़ाइनल 2

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!