Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशविशेष

‘हुनर से रोजगार तक’ योजना : बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ रही है सरकार

फ्यूजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, देहरादून में भी शुरू हो चुकी है बेरोजगार और गरीब युवाओं के भविष्य के लिहाज से यह महत्वपूर्ण योजना, प्रारम्भ हुए एडमिशन

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। गरीब वर्ग के लोगों लिए जहाँ अपने बच्चों को महंगे कोर्स करना मुश्किल हैं, वहीं बढ़ती बेरोजगारी के बीच केन्द्र के सहयोग से राज्य सरकार गरीबों और बेरोजगार युवाओं को ‘हुनर से रोजगार तक’ योजना के माध्यम से न केवल हुनरमंद बना रही है बल्कि रोजगार भी प्रदान करवा रही है।

योजना के तहत बेरोजगार और गरीब युवाओं को भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण कोर्सों को करवाकर उनका व्यक्तित्व निखारने के साथ उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। आम तौर पर ऐसा कम ही देखने व सुनने को मिलता है जहां कम पढ़े लिखे और ज्यादा पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को एक साथ एक माहौल देकर रोजगार की ओर बढ़ाया जाता हो, लेकिन ‘हुनर से रोजगार तक’ योजना इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

योजना के तहत स्वावलम्बन और स्वरोजगार के साथ निजी व अन्य क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किये जाते हैं। योजना के अंतर्गत फूड प्रोडक्शन, हॉउस कीपिंग, फूड एण्ड बेवरेजेस और हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट के कोर्स नि:शुल्क कराने के साथ प्रशिक्षु बेरोजगार युवाओं को 2000 रुपए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।

प्रशिक्षु युवाओं का कहना है कि बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार की ये बेहतरीन योजना है जिसका लाभ सभी युवाओं को उठाना चाहिए। राज्य के विभिन्न स्थानों पर मौजूद गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृहों में बेरोजगार युवाओं को होटल मैनेजमेंट से सम्बन्धित कोर्सों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे वे अपना भविष्य को रोजगार के लिहाज से बेहतर बना सकें।

8 और 6 सप्ताह के कोर्सों के दौरान 18 से 28 उम्र के प्रशिक्षु युवाओं के हुनर को तराशकर उन्हें व्यक्तित्व विकास और सफल जीवन के गुर भी सिखाए जाते हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान बच्चों को निशुल्क भोजन और पोशाक भी प्रदान की जाती है। प्रशिक्षण के लिए आठवीं पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता है. प्रशिक्षकों और योजना संचालन का जिम्मा संभालने वाले लोग भी मानते हैं कि सरकार की ये बेहतरीन योजना बेरोजगार युवाओं के लिए लाभप्रद है।

सरकार द्वारा चलायी जा रही ‘हुनर से रोजगार तक’ योजना का खास पहलू ये भी है कि योजना के तहत प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार मेलों के माध्यम से प्रशिक्षु युवाओं को नामी गिरामी कम्पनियों और होटलों में रोजगार भी दिलाया जाता है। इतना ही नहीं प्रशिक्षण के बाद बहुत सारे युवा स्वरोजगार भी पा चुके हैं। ऐसे में इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ युवावर्ग में ये योजना खासी लोकप्रिय भी हो रही है और इस योजना की तारीफ भी की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!