Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डदेहरादून

मानवाधिकार संरक्षण समिति, शिक्षा विभाग के साथ मिलकर नशे के खिलाफ चलाएगी अभियान : ललित जोशी

नशे के खिलाफ सभी शिक्षण संस्थाओं को आगे आना होगा : ललित जोशी

“नशे को ना, खेल को हाँ” मुहिम से जुड़ेंगे उत्तराखंड के बच्चे : प्रदीप रावत।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 23 जुलाई 2023, देहरादून। प्रदेश के स्कूली छात्र-छात्राओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप रावत की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून कार्यालय सभागार में राजकीय माध्यमिक शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में संचालित एन.सी.सी. के एन.सी.सी. अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्र-छात्राओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए विद्यालयो मेें एक नशा मुक्ति सेल गठित कर एन.सी.सी. कैडेटों के माध्यम से विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में नशे के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप रावत ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छ विद्यालय सुन्दर विद्यालय एवं बच्चों को एक श्रेष्ठ अनुशासित नागरिक बनाने के लिए मौलिक गुणों की नितान्त आवष्यकता है, इसके लिए सभी सहयोगी एन.सी.सी. अधिकारियों को प्रार्थना सभा में अनुशासन पर विशेष जोर दिया जाए। विद्यालयों में सडक सुरक्षा के नियमों का अनुपालन, प्लास्टिक मुक्त विद्यालय एवं आपदा प्रबन्धन पर विशेष जोर दिया जाए।

बैठक में मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण तब सार्थक होगा जब हमारी युवा पीढ़ी नशे से बचेगी, इसके लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगे आना होगा जिसमें सजग इंडिया की टीम स्कूलों में नशे के ख़िलाफ़ जनजागरूकता अभियान चलाने एवं युवा संवाद करने हेतू सदैव तत्पर है। एडवोकेट जोशी विगत 15 से अधिक वर्षों से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं, वह स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पहुँचकर उनसे सीधा संवाद करते हैं और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करते हैं। वह अब तक 7 लाख से अधिक युवाओं से संवाद कर चुके हैं। ललित जोशी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आश्वासन दिलाया कि विद्यालयों मे नशामुक्त अभियान चलाने के लिए जिस प्रकार की भी आवष्यकता पड़ेगी, उसके लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम में रिटायर्ड कमांडर भगवान सिंह रावत द्वारा भी नशामुक्त जागरूकता अभियान के लिए अपने विचार एवं कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गयी, जिसमें सभी पूर्व सैनिकों एवं एन.सी.सी. अधिकारियों ने कार्यक्रम में दिए गए कार्ययोजना के सम्बन्ध में आपस में समन्वय स्थापित करते हुए छात्र एवं विद्यालय हित में कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी जसपाल सिंह नेगी प्रधानाचार्य रा.इ.का. होरावाला पूर्व नेवी ऑफिसर केदार सिंह नेगी, अनूप रावत एवं मेजर सुशील रावत, कैप्टन रविन्द्र नेगी, मनोज पोखरियाल, सुनीता बिजल्वाण, सुषमा श्रेत्री, आदि लगभग 35 सहयोगी अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!