Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

प्रदेश भर से आए 12 हजार खिलाड़ी कर रहे हैं विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग

खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से मिल रहे हैं बेहतरीन खिलाड़ी, हमारी सरकार ने समाज में खेलों के प्रति ‘सोच और अप्रोच’ दोनों को बदला- रेखा आर्या

प्रदेश के खिलाड़ी केवल अपने खेल पर फोकस करें, उनपर फोकस करने का काम हमारी सरकार का है- रेखा आर्या

देहरादून। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने ननूरखेड़ा के मिनी स्टेडियम में, राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों द्वारा जिलेवार समूह में मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मलखंब, पिट्ठू, मुर्गा झपट और योग जैसे पारंपरिक खेलों में अपने कौशल को दिखाया।

खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश के खिलाड़ियों को अभूतपूर्व मंच मिल रहा है और हमारी सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है। आज सरकार द्वारा खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ़ टर्न’ सरकारी नौकरी दी जा रही है और खिलाड़ियों के लिए सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

वहीं मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसा आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को एक नया आयाम दे रहा है। इस आयोजन से ना केवल राज्य को उम्दा खिलाड़ी मिल रहे हैं बल्कि उत्तराखंड में खेलों के प्रति एक नया सामाजिक भाव भी बन रहा है। रेखा आर्या बोलीं कि हमारी सरकार ने खेलों के प्रति समाज की ‘सोच और अप्रोच’ दोनों को बदलने का काम किया है।

न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुए इस खेल महाकुंभ में करीब सवा चार लाख खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 12 हजार खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ तक पहुंचे हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विश्वास जताया कि हमारे ये प्रतिभावान खिलाड़ी अब राज्य से आगे बढ़कर देश और विदेश में उत्तराखंड के नाम को रोशन करेंगे।

अपने सम्बोधन में रेखा आर्या ने जोड़ा कि हमारी सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। हम निरंतर ना केवल खेल सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं बल्कि खिलाड़ियों को मिलने वाले अवसरों और सम्मान को भी बढ़ा रहे हैं। इस खेल महाकुंभ में भी अगर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ेगा तो उसे एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन का आह्वान करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर फोकस करें… उन पर फोकस करने की जिम्मेदारी हमारी है, हमारी सरकार की है।

कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या के द्वारा पूर्व में खिलाड़ियों से किए गए वादे पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा करी कि खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को भी 4 फ़ीसदी खेल आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन धनराशि का चेक देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या के साथ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्या समेत विभाग के आला अधिकारी और प्रदेश भर से पहुंचे खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!