Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
स्वास्थ

मानसून में पाचन संबंधी समस्याओं से हैं परेशान राहत के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

मानसून के मौसम में ज्यादातर लोगों को बार-बार पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समस्याएं बदलते मौसम के साथ और भी बदतर हो जाती हैं।इस कारण मानसून में पाचन तंत्र को लेकर सतर्क रहना जरूरी है क्योंकि अगर यह ठीक नहीं रहेगा तो इससे आपके सारे शारीरिक कार्यों पर असर पड़ सकता है।आइये आज हम ऐसे 5 हेल्थ टिप्स जानते हैं, जिन्हें अपनाकर आप पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रख सकेंगे।

हाइड्रेशन का रखें ध्यान
आंत को स्वस्थ बनाए रखने और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए पानी बहुत जरूरी है।आप अपनी पाचन क्रिया और प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए पानी के अलावा कैमोमाइल चाय, ग्रीन टी और अदरक और नींबू की चाय जैसी हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।हालांकि, इस दौरान आपको सिर्फ फिल्टर वाला पानी का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आप जल-जनित बीमारियों से बच सके।डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं।

स्ट्रीट फूड से बचें
बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड के सेवन से बचना सबसे अच्छा विकल्प है।सडक़ किनारे ठेलों पर बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थ हानिकारक बैक्टीरिया के संपर्क में जल्दी आ जाते हैं।इसके अलावा बढ़ी हुई ह्यूमिडिटी भी खाने की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।ऐसे दूषित खाद्य पदार्थ खाने से संक्रमण, दस्त और पेट की अन्य परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए इस मौसम में स्ट्रीट फूड की बजाय स्वच्छ विकल्प चुनें।

हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचें
हरी पत्तेदार सब्जियां मिट्टी के करीब उगती हैं, इसलिए मानसून के दौरान ऐसी सब्जियों का दूषित होने का खतरा अधिक होता है।हानिकारक बैक्टीरिया इन सब्जियों को खा सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पैदा हो सकता है।इसके अलावा इन सब्जियों को अच्छी तरह से साफ करना भी मुश्किल हो जाता है, इसलिए ऐसे मौसम में इस तरह की सब्जियों के सेवन से बचें।

सूप का विकल्प चुनें
मानसून के दौरान गर्म सूप पीना आपके पेट के लिए अच्छा होता है।यह न केवल आपके शरीर को गर्म रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है।हालांकि, गाढ़ा सूप पचाने में भारी हो सकता है, इसलिए दाल का सूप या सब्जी स्टॉक का उपयोग करके बनाए गए सूप का सेवन करें।अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए इस सूप में मसाले और जड़ी-बूटियां भी मिलाएं।आप मानसून में ये सूप ट्राई कर सकते हैं।

डाइट में प्रोबायोटिक्स युक्त खाद्य पदार्थ करें शामिल
प्रोबायोटिक्स ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनमें लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं और ये प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए अच्छे होते हैं।ये आमतौर पर दही, छाछ, पनीर और केफिर में मौजूद होता है।प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं और पोषण को बढ़ावा देकर इसकी स्थिति में सुधार करते हैं।हालांकि, खाते समय सुनिश्चित करें कि ये ठंडे न हो क्योंकि इससे इस मौसम में आपको सर्दी लगने का खतरा हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!