Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
देहरादून

युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना होगा -स्पीकर

सामूहिक प्रयास से नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना होगा-जस्टिस धूलिया

देहरादून। रायपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में ऑल इण्डिया लायर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन और देवभूमि लायर्स क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नशे के विरोध में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश व मुख्य अतिथि सुधांशु धूलिया ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे जैसी आदतों से दूर रखने के लिए बेहतरीन प्रयास करने होंगे। समाज में जन जागरूकता के जरिये युवाओं को नशे के कुप्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करना होगा। सामूहिक प्रयास से इस बुराई से निपटा जा सकता है।

सेमिनार के मुख्य विषय “नशीले पदार्थ और युवाओं पर इसका प्रभाव” पर बोलते हुए स्पीकर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि इक्कीसवीं सदी का युवा ऊर्जावान है हमें उसे रचनात्मकता की ओर ले जाना होगा “हमारे युवा देश का भविष्य हैं। यदि वे ड्रग्स की गिरफ्त में आ जाते हैं, तो यह न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे समाज के विकास को भी बाधित करता है।”

उन्होंने कहा कि ड्रग्स का सेवन मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि समाज में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, और इसके दुष्परिणामों को रोकने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

हम सभी जानते हैं कि नशे की लत से युवा मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाते हैं। यह उनके शिक्षा, करियर और सामाजिक संबंधों को प्रभावित करता है। ऐसे में, हमारा दायित्व बनता है कि हम न केवल स्वयं को, बल्कि अपने दोस्तों और परिवारों को भी इस समस्या के हल निकालने में सहभागी बनायें ।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हम यहाँ इसलिए एकत्र हुए हैं ताकि इस गंभीर समस्या के खिलाफ एकजुट हो सकें। समाज में सन्देश देना होगा कि जागरूकता ही इसका बचाव है । शिक्षा और संवाद के माध्यम से हम युवाओं को इस दिशा में प्रेरित कर सकते हैं कि वे ड्रग्स के दुष्परिणामों से अवगत हों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर हों।
राज्य सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं, लेकिन यह एक सामूहिक प्रयास है। प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा वर्ग, को अपनी भूमिका निभानी होगी। हमें एक सशक्त समाज की आवश्यकता है, जहाँ नशे का स्थान न हो।

सेमिनार में अनेक न्यायधीशों, वकीलों व विशेषज्ञों भी भाग लिया, जिन्होंने अपने विचार साझा किए और ड्रग्स से निपटने के लिए उपायों पर चर्चा की। विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

सेमिनार के पश्चात ऑल इंडिया लॉयर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन और देवभूमि लॉयर्स क्रिकेट एसोसिएशन के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में जस्टिस सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया सुधांशु धूलिया ,जस्टिस अत्ताऊ रहमान मसूदी, जस्टिस पंकज पुरोहित, जस्टिस आलोक वर्मा, पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह ,पूर्व जस्टिस एन एस धानिक ,पूर्व जस्टिस जे सी एस रावत, बार एसोसिएशन हाई कोर्ट के अध्यक्ष डी एस मेहता ,बार एसोसिएशन हाई कोर्ट सचिव वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!