Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

हॉलीवुड की अपकमिंग एक्शन फ़िल्म में ऋतिक रोशन निभा सकते है लीड रोल

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2020, गुरुवार। बॉलीवुड़ में इस वक्त दो ट्रेंड देखने को मिल रहा है। एक ओर कुछ बॉलीवुड एक्टर ओटीटी की ओर रुख़ कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर कुछ बॉलीवुड एक्टर हॉलीवुड में अपने लिए कुछ अच्छे किरदार की तलाश रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ऋतिक रोशन भी ऐसी किसी ख़बर के साथ सामने आ सकते हैं। हॉलीवुड की अपकमिंग स्पाई फ़िल्म में लीड रोल के लिए बातचीत चल रही है।

मिड-डे में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के जबरदस्त एक्शन हीरो ने स्टूडियो में रोल के लिए ऑडिशन को शूट करके भेज दिया है। हालांकि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। लेकिन अगर सबकुछ सही होता है, तो जल्द ही फैंस को खुश ख़बरी सुनने का मौका मिलेगा। वहीं, इसके लिए ऋतिक रोशन को अपनी अपकमिंग सुपर हीरो फ़िल्म कृष 4 की शूटिंग भी जल्द ख़त्म करनी होगी।

इससे पहले मिड-डे ने ही अपनी रिपोर्ट में बताया था कि राकेश रोशन कृषि 4 की स्क्रिप्ट पर काफी काम कर चुके हैं। कृष सीरीज़ की इस चौथी फ़िल्म में ऋतिक का किरदार कृष्णा यानि कृष अपने पिता रोहित मेहरा को वापस लाने के लिए टाइम ट्रैवल कर सकता है। वहीं, ख़बर यह भी है कृष 4 में फेमस एलियन किरदार जादू की वापसी हो सकती है। अब देखना है कि इसकी ख़बर फैंस को कब तक मिलती है।

बता दें, इससे पहले ऋतिक रोशन की आखिरी मूवी वॉर थी। इसमें भी ऋतिक रोशन का एक्शन देखने को मिला था। वह टाइगर श्रॉफ के साथ पंगा लेते दिखे थे। इस फ़िल्म को फैंस ने ख़ूब पसंद किया था। साल 2019 बॉलीवुड की सबसे अधिक बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन करने वाली फ़िल्म भी बनी थी। अब देखना है कि क्या हॉलीवुड के जरिए ऋतिक वही जादू बिखेर पाते हैं ? फैंस को इसका बेसब्री से इंतज़ार भी रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!