Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
स्वास्थ

कैसे पायें गहरी और स्वस्थ नींद, जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 02 सितम्बर 2025, देहरादून। आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में नींद की कमी एक आम समस्या बन गई है। नींद सिर्फ आराम का समय नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर और दिमाग को रिचार्ज करने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है। नींद न पूरी होने पर थकान, ध्यान की कमी, मूड स्विंग और कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अक्सर हमारी रोज़मर्रा की आदतें ही नींद को प्रभावित करती हैं। आइए जानते हैं सोने से पहले कौन-सी छोटी-छोटी गलतियां आपकी नींद चुरा सकती हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।

1. सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल

मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट की नीली रोशनी मेलाटोनिन नामक हार्मोन के उत्पादन को रोक देती है। यह हार्मोन हमारे सोने-जागने के चक्र को नियंत्रित करता है। स्क्रीन के लगातार संपर्क में रहने से दिमाग सक्रिय रहता है और नींद आने में मुश्किल होती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सोने से कम से कम एक घंटा पहले सभी गैजेट्स से दूरी बनाएं।

2. रात में भारी या मसालेदार खाना

सोने से ठीक पहले तला-भुना, मसालेदार या भारी खाना खाने से पाचन में परेशानी होती है और नींद बाधित होती है। पेट भोजन पचाने में व्यस्त रहता है, जिससे शरीर को आराम नहीं मिलता। हल्का, सुपाच्य खाना लेना नींद को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है।

3. कैफीन और शराब का सेवन

कॉफी, चाय, सोडा या शराब सोने से पहले लेने से नींद प्रभावित होती है। कैफीन दिमाग को सक्रिय रखता है, जबकि शराब नींद को शुरू में तो लुभावनी लग सकती है, लेकिन यह सोने के चक्र को बाधित कर देती है। इसका असर यह होता है कि नींद बार-बार टूटती है और रात भर नींद पूरी नहीं होती।

अच्छी नींद पाने के टिप्स

हर दिन एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें।

सोने से पहले कमरे में अंधेरा और शांत वातावरण बनाएं।

सोने से पहले हल्की किताब पढ़ना या ध्यान करना मददगार हो सकता है।

लंबे समय तक नींद की समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!