Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
उत्तराखण्ड

जंगलों में भड़की आग से चार मकान जलकर हुए राख

घनसाली, टिहरी : बालगंगा रेंज के कोठगा गांव के थापला तोक मे जंगल की आग से चार परिवारों के मकान जलकर राख हो गए। इससे घर में रखा सामान व खाद्य सामग्री भी राख हो गई। उधर चमोली जिले के डिम्मर गांव में जंगल की आग से फलदार पेड़ों के साथ ग्रामीणों एकत्र किया घास भी जल गया है।

जानकारी के अनुसार रात्रि को जंगल की आग टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र के कोठगा गांव के थापला तोक में अचानक पहुंच गई। इससे आग ने गांव के राकेश, सरोप सिंह, दिनेश सिंह व अवतार सिंह के घरो को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उनके छह कमरों के दो संयुक्त मकान पूरी तरह जल गए।

घटना के समय उक्त परिवार अपने मूल गांव रियूंटी कोठगा में रहते है। जिससे जान माल का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि प्रभावित परिवारों के घरों मे रखी खाद्य सामग्री कपड़े बर्तन व अन्य सामग्री भी दावानल की भेंट चढ़ गए। रात की घटना होने के कारण घरों मे लगी को नही बुझाया जा सका।

सुबह ग्रामीणों ने आग पर काबू किया, लेकिन तब तक घरों मे रखी सामग्री पूरी तरह खाक हो गयी। पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख अब्बल सिंह रावत ने बताया कि जंगल की आग गांव में फैलाने के कारण मकान आग की चपेट में आए। घटना के बाद क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक धर्मानंद ममगाईं और वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।

उधर चमोली जनपद में तहसील कर्णप्रयाग के डिम्मर गांव में आग से ग्रामीणों के फलदार पेड़ व घास जलकर राख हो गया। किसी तरह महिला मंगल दल व ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया और सूचना तहसील प्रशासन को दी जिसपर मौके पर पहुंची दमकल के वाहन ने आग बुझाई।

डिम्मर गांव की सीमा में सिविल भूमि में भड़की आग बेकाबू हो गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने गांव के गणेश चंद्र के फलदार पेड़ को जला दिया और समीप ग्रामीणों के पेड़ों पर जमा की सुरक्षित घास भी आग की लपेट में आकर जल गई। ग्रामीण प्रकाश चंद्र, युवक मंगल दल अध्यक्ष सोभित डिमरी ने इसकी सूचना प्रशासन को दी और ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया रात्रि पहुंचे अग्निशमन वाहन की मदद से गांव की सीमा में लगी आग को काबू पाया जा सका।

उधर विकासखंड पोखरी के नागनाथ रेंज अंतर्गत कुजासू, सेमी व कर्णप्रयाग के डिम्मर, चोपता, चापरधार, कपीरी, बेडाणू, नंदप्रयाग सहित कपीरी पट्टी के जंगल में लगी आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!