Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

पश्चिम विहार में तेज बारिश के चलते ढहा मकान, पति-पत्नी घायल

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह से चल रही बारिश के कारण पश्चिम विहार क्षेत्र के हरी सिंह पार्क में मकान की छत गिरने से 2 लोग घायल हो गए। जागरण संवाददाता के मुताबिक, रात से निरंतर हो रही बारिश के कारण 40 वर्ष पुराने मकान की छत अचानक ढह गई। इस दौरान मकान के भीतर सो रहे पति पत्नी घायल हो गए। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे की है। बहरहाल दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह से ही झमाझम बारिश जारी है। इसके चलते जगह-जगह सड़कों पर फिर से जलभराव होना शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, सुबह हुई बारिश के कारण बर्फखाना चौक, एमबी रोड और पुल प्रह्लादपुर पर जाम लगा हुआ है। इससे घर से निकले लोगों को जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ा रहा है। इस भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने दादरी, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, स्याना, बाबूगढ़, पिलखुवा बुलंदशहर और सिकंदराबाद में बारिश की संभावना जताई है।

  • पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कुछ जगहों पर घुटने तक पानी भरा है, जिसके बीच से लोग गुजरने को मजबूर हैं।
  • रेवाड़ी में दूसरे दिन भी लगातार अच्छी बारिश हो रही है। लगभग आधे घंटे से मूसलाधार पानी बरस रहा है। पकाव की ओर बढ़ रहे आगे से बाजरे में थोड़ा नुकसान संभव है, जबकि बाजरे की पछेती फसल के लिए यह बारिश बहुत उपयोगी है।
  • मौसम विभाग की मानें तो बारिश का यह सिलसिला आगामी 25 अगस्त तक जारी रहेगा।
  • बृहस्पतिवार को भी बारिश का यह दौर चलता रहेगा। कभी तेज बारिश हो सकती है तो कभी हल्की। दिनभर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
  • बुधवार को हुई मानसून की झमाझम बारिश ने दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से खासी राहत दी। सुबह से ही बादल ऐसे जमकर बरसना शुरू हुए कि दोपहर तक रुक-रुककर बरसते ही रहे। इस बारिश ने अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज कराई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री से भी कम का अंतर रह गया। बारिश और गर्मी से राहत का यह दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहने की संभावना है।
  • दिल्ली वासी सोकर उठे तो बाहर झमाझम बारिश हो रही थी। सुबह करीब छह बजे से शुरू होकर तेज बारिश का यह दौर दोपहर तक चला। दिन में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर चलता रहा।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग पर 32.0 मिमी, लोधी रोड पर 25.1 मिमी, रिज में 42.7 मिमी और पालम में 49.3 मिमी बारिश हुई। आयानगर में सर्वाधिक 66.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। झमाझम बारिश की ही बदौलत दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.7 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 86 से 100 फीसद रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!