Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
दिल्लीदेश

गृह मंत्रालय ने राज्यों को साइबर कमांडो की एक विशेष शाखा स्थापित करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने बढ़ते साइबर खतरों के बीच सभी राज्यों को साइबर कमांडो की एक विशेष शाखा स्थापित करने को कहा है। बढ़ते साइबर खतरों और साइबर रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के बाद भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से यह निर्णय लिया गया। बीते एक हफ्ते में भारतीय विमानन कंपनियों को 170 से अधिक फर्जी बम धमकियां मिलीं। इनमें अधिकांश सोशल मीडिया पर दी गई। ये खाते वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) या डार्क वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करके बनाए गए थे और जांच एजेंसियां इन्हें पकड़ नहीं पाई।

गृह मंत्रालय अगले पांच वर्षों में 5,000 साइबर कमांडो तैयार करने की योजना बना रहा है। साइबर कमांडो विंग पुलिस संगठन का अभिन्न अंग होगा और इसे राष्ट्रीय संसाधन माना जाएगा। आदेश में कहा गया कि संभावित साइबर कमांडो का चयन राज्यों, संघ शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के विभिन्न पुलिस संगठनों में कार्यरत कर्मियों में से किया जाएगा। जनवरी 2023 और 2024 में हुई डीजीपी, एलजीपी सम्मेलन में पीएम मोदी ने ‘साइबर कमांडो’ की विशेष शाखा स्थापित करने की सिफारिश की थी।

ये कमांडो अपने मूल संगठन के लिए काम करेंगे और उनसे अपेक्षा की जाएगी कि उन्हें डिजिटल फोरेंसिक, घटना प्रतिक्रिया और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में प्रशिक्षण के दौरान विकसित विशेषज्ञता के अनुसार भूमिकाएं सौंपी जाएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!