Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

गृह मंत्री अमित शाह ने नंदीग्राम में किया रोड शो, इसी सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी भी रहे मौजूद, रोड शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, कोलकाता। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बंगाल में हुए पहले चरण के मतदान में 30 में से 26 सीटें जीतने का दावा किया था। शाह के अनुसार बंगाल के पहले चरण में 84 फीसद मतदान से साफ संकेत मिलता है कि वहां जनता सरकार बदलने का मूड बना चुकी है। शाह ने भरोसा जताया कि बंगाल में भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने में सफल होगी। गृह मंत्री अमित शाह आज नंदीग्राम में रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं। इस रोड शो के दौरान काफी भीड़ देखने को मिल रही है। बंगाल में गुरुवार को दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है। नंदीग्राम बंगाल विधानसभा चुनाव की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपने ही पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ मुकाबला है। सुवेदुं पिछले साल दिसंबर में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। अधिकारी ने दावा किया है कि नंदीग्राम से भाजपा 50,000 से अधिक मतों से ममता बनर्जी को हराएगी।

विदित रहे कि नंदीग्राम में सुवेंदु का मुकाबला मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी से होने जा रहा है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बंगाल की 30 सीटों पर 1 अप्रैल को मतदान होना है। सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के 2016 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से सीपीआइ के उम्‍मीदवार अब्‍दुल कबीर शेख को 81 हजार से भी ज्‍यादा वोटो से हरा कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। सुवेंदु इस बार भी रिकॉर्ड जीत दर्ज करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, इस सीट पर मुस्लिम वोटों की संख्‍या भी 50 हजार से ज्‍यादा है। ऐसे में ममता और सुवेंदु के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। अमित शाह नंदीग्राम के अलावा तीन रोड शो और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शाह दोपहर 12 बजे नंदीग्राम में, दोपहर 1.35 बजे डेबरा में, दोपहर 3.05 बजे पंसकुरा में रोड शो करेंगे और शाम को 4 बजे डायमंड हार्बर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!