Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“कश्मीर में 370 हटने के बाद से शांति, निवेश और पर्यटकों में इजाफा हुआ” : गृह मंत्री अमित शाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसम्बर 2021, शनिवार,नई दिल्ली। गृह मंत्री शाह ने कहा कि कश्मीर में 370 हटने के बाद से शांति, निवेश और पर्यटकों में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में जिस प्रकार का विकास इस समय हो रहा है, जिस प्रकार की कानून व्यवस्था वहां अब बनी है, इससे वहां पर्यटन भी बढ़ा है। जन कल्याण की योजनाओं का लाभ वहां के लोगों तक पहुंचाने में जम्मू कश्मीर आज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करने के अलावा तीनों कृषि कानूनों पर भी गृह मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया।

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधासनभा चुनावों को लेकर अमित शाह ने कहा,’ मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हम (भाजपा) प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाले हैं। अमित शाह ने दावा किया है कि भाजपा एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में सरकार बनाएगी। अमित शाह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसान आंदोलन का उत्तर प्रदेश के चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा।

एक कार्यक्रम में संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि कोरोना महामारी आने के करीब 7 साल पहले ही देश में एक परिवर्तन हुआ। 2014 के बाद देश को एक राजनीतिक स्थिरता मिली है। शाह ने कहा,’ लंबे समय तक देश में गठबंधन सरकारों का दौर रहा था। इसके दुष्परिणाम देश के प्रशासन, अर्थतंत्र और देश के भविष्य पर पड़े। 2014 के 10 साल पहले तक देश में बहुत सारे घपले, घोटाले हुए। इससे दुनिया में देश का सम्मान कम हुआ है।’ उन्होंने कहा,’ श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने ढेर सारे मामलों को बहुत धैर्य के साथ और दूरदर्शी तरीके से अपने हाथ में लिया। उनके आने के बाद गरीबों को भी देश के विकास में भागीदार बनाने का काम हुआ है।’

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसान आंदोलन को समाप्त करने के लिए बहुत बड़ा दिल दिखाकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया है। पंजाब में चुनाव विकास के आधार पर होगा। जिसका अच्छा प्रदर्शन होगा, उसकी सरकार बनेगी। साथ ही कहा कि देश के विशेषज्ञों के मेरा निवेदन है कि आंकड़ों का एक तुलनात्मक अध्ययन कर देश की जनता के सामने रखें कि किस सरकार के आने पर देश में ज्यादा विकास होता है। इतना ही नहीं पूर्वोतर के लिए भी अमित शाह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में पिछले 2.5 साल में करीब 4,000 उग्रवादियों ने समर्पण किया है। देश का बहुत बड़ा क्षेत्र उग्रवाद की चपेट से बाहर आया है। पिछले 7 वर्षों में सबसे कम नकस्लवादी हिंसा देश में हुई है और ये लगातार कम हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!