Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 58वें जन्मदिन प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अक्टूबर 2022, शनिवार, नई दिल्लीभारत के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। इसके अलावा, BJP के ट्विटर हैंडल से भी उन पर एक वीडियो जारी किया गया है।

विदित रहे कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ। उनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और माता का नाम कुसुमबेन शाह है। उनकी पत्नी का नाम सोनल शाह और बेटे का नाम जय शाह है, जो बीसीसीआइ के सचिव हैं। 

अमित शाह लंबा हमारे राष्ट्र की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘अमित शाह को जन्मदिन की बधाई ! भारत के गृह मंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वह हमारे राष्ट्र की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।’

BJP ने जारी किया वीडियो

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। ट्वीट कर कहा गया है, ‘जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, कुशल रणनीतिकार व अथक परिश्रमी केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जीवन से जुड़े कुछ तथ्य

अमित शाह को रानजीति का चाणक्य कहा जाता है। उन्होंने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाई। उन्होंने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सदस्यता अभियान चलाया, जिसने एक साल के भीतर ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जीवन से जुड़े कुछ तथ्य निम्नवत हैं :

➤ अमित शाह के परिवार का राजनीति से कोई लेना देना नहीं था। उनके पिता एक बड़े व्यापारी थे। शाह बचपन में आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। पढ़ाई के दिनों में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ भी काम किया।

➤ अमित शाह ने भाजपा से जुड़ने से पहले स्टाक ब्रोकर का काम किया। उन्हें 1995 में गुजरात राज्य वित्त निगम का चेयरपर्सन चुना गया। उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल थे।

➤ पीएम मोदी के साथ शाह की पहली मुलाकात 1982 में अहमदाबाद में हुई थी। उस समय मोदी आरएसएस के प्रचारक थे।

➤ अमित शाह को 1991 में लालकृष्ण आडवाणी औऱ 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी के चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई, जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया। यहीं से वे बेहतरीन चुनावी प्रबंधक और कुशल रणनीतिकार के रूप में उभरे।

➤ गुजरात में 1997 में सरखेज सीट पर हुए उपचुनाव में जीतकर शाह पहली बार विधायक बने। उन्होंने 1998, 2002 और 2007 में भी लगातार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे।

➤ साल 2002 में जब गुजरात में नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री बने उन्होंने शाह को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी। उन्हें कई बड़े मंत्रालयों की कमान सौंपी गई।

➤ अमित शाह पर 2010 में सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा। उस समय वे गुजरात के गृह मंत्री थे। मामला इतना बढ़ा कि उन्हें इस्तीफा तक देना पड़ा । उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। हालांकि बाद में सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया गया।

➤ अमित शाह के कुशल प्रबंधन और अचूक रणनीति का नतीजा था कि भाजपा ने 2014 में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 73 पर जीत दर्ज की थी।

➤ मौजूदा समय में शाह-मोदी की जोड़ी का तोड़ विपक्षी दलों में से किसी के पास भी नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!