Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में जल्द ही चुनावी प्रचार करेंगे शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका,17 जनवरी 2022, सोमवार, नई दिल्ली। 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उत्तर प्रदेश में जल्द ही चुनावी प्रचार शुरू कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री 23 जनवरी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। शाह इस दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए विभिन्न स्थानों पर कई चुनावी बैठकें करेंगे।

चुनाव आयोग ने देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को सार्वजनिक रैलियों पर प्रतिबंध 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

सूत्रों के अनुसार यदि चुनाव आयोग प्रतिबंधों को और बढ़ाता है, तो अमित शाह के चुनाव के विभिन्न चरणों के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने की संभावना है।

विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी भाजपा

सूत्रों ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं का मानना ​​है कि पार्टी 2017 के चुनावों की तुलना में विधानसभा चुनावों में बेहतर करेगी। उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के मन में बहुत स्पष्ट है कि वे राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था की स्थिति चाहते हैं और वे एक बार फिर भाजपा सरकार को लाना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी को 10 और 14 फरवरी को होने वाले पहले दो चरणों के चुनाव में अपने अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। उनका मानना ​​है कि पहले दो चरणों के चुनाव का असर पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।

किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी भाजपा

भाजपा का मानना ​​है कि किसानों के विरोध के बावजूद पार्टी ब्रज और पश्चिमी यूपी से बेहतर प्रदर्शन करने वाली है। सूत्रों ने यह भी पुष्टि की कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी।

भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों का किया एलान

इस बीच, शनिवार को भाजपा ने पहले चरण की 58 में से 57 और दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर (शहरी) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!