Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

दिल्ली में कोरोना के बिगड़ते हालत पर गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई दिल्ली एवं एनसीआर के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2020, गुरुवार। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद बने हालात के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार दोपहर अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के भी वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को होने वाली इस अति महत्वपूर्ण बैठक में दिल्ली-एनसीआर के अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह बैठक के बाद कुछ अहम एलान भी कर सकते हैं।

एनसीआर के अधिकारी  होंगे  बैठक में शामिल 

  • इस अहम बैठक में दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे। पिछले एक महीने के दौरान दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।
  • एनसीआर के शहरों में सबसे बुरा हाल गुरुग्राम में है। यहां रोजाना औसतन 150 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में बुधवार को गुरुग्राम में 180 नए कोरोना मरीजों के साथ पांच मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। गुरुग्राम में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या पचास का आंकड़ा पार कर संख्या 51 हो गई है।
  • वहीं पड़ोसी जिले फरीदाबाद में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 227 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में मरीजों की की कुल संख्या 1807 हो गई है।
  • उधर, उत्तर प्रदेश के एनसीआर के जिले में शामिल गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनके गुप्ता के मुताबिक, बुधवार को जिले में 35 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक सोसायटी के चार लोग और डासना के एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 718 हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!