Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

जोशी निवास, ए-192, नेहरू काॅलोनी में धूमधाम से मनाया गया ‘‘कुमाऊँनी खड़ी एवं बैठकी होली गायन’’ का कार्यक्रम

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। आज, शुक्रवार, 26 मार्च 2021 को देवभूमि उत्तराखण्ड की अनुपम संस्कृति, उल्लास, प्रेम एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक, रंगों का पर्व ‘होली’ का कार्यक्रम ‘‘कुमाऊँनी खड़ी एवं बैठक होली गायन” का आयोजन, घनश्याम चन्द्र जोशी द्वारा अपने आवास, ए-192, नेहरू काॅलोनी में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष कमल रजवार ने की तथा वह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के महासचिव चन्द्रशेखर जोशी एवं सर्वजन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव(मीडिया) आशीष नौटियाल उपस्थित रहे।

‘हमारी पहचान रंगमंच’ संस्था के कला-प्रेमियों द्वारा बहुत ही मनमोहक तरीके से ‘कुमाऊँनी होली गायन’ की जो शानदार प्रस्तुति पेश की गई, उसे देखते ही देवभूमि उत्तराखण्ड की अनुपम संस्कृति की छटा दृष्टिगत होने लगी। कार्यक्रम के दौरान पारम्परिक वेशभूषा में सजे होल्यारों द्वारा परम्परागत अंदाज में होली के गीत गाये गये। खड़ी एवं बैठकी होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

[box type=”shadow” ][/box]

इस अवसर पर घनश्याम जोशी व निर्मला जोशी ने अपने आवास पर आये सभी अतिथियों एवं होल्यारों का अभिनन्दन एवं धन्यवाद करते हुये कहा कि वह समय-समय पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करते रहते हैं एवं भविष्य में भी करते रहेंगे, जिससे कि हमारे पूर्वजों द्वारा प्रदत्त संस्कारों, संस्कृति, कला व पौराणिक धरोहरों को हम आने वाली पीढ़ी को सौंप सकें। आधुनिकता के इस दौर में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित किया जाना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर कूर्मांचल परिषद के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा कूर्मांचल परिषद द्वारा अपनी संस्कृति को बचाये रखने हेतु किये जा रहे कार्यों की सराहना की तथा आज के इस कार्यक्रम की भी सराहना की।

[box type=”shadow” ]

[/box]

आज के इस ‘‘कुमाऊँनी होली गायन’’ समारोह में कूर्मांचल की धार्मिक एवं सांस्कृति सभ्यता एवं कला का सजीव चित्रण देखने को मिला। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने कुमाऊँनी होली के गीतों का आनन्द लिया और साथ ही होल्यारों के साथ नाचने और झूमने भी लगे। इसके बाद अंत में होली का प्रसाद पारम्परिक अंदाज में वितरण किया गया तथा होल्यारों द्वारा समस्त जोशी परिवार के साथ-साथ मौहल्ले व प्रदेश के सुख-शांति व समृद्धि के लिये आशीर्वचन भी कुमाऊँनी भाषा में बेहतरीन होली गायन के अंदाज़ में दिए गए।

इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव श्रीमती बबीता शाह लोहनी, मदन मोहन जोशी, राकेश गुप्ता, देवेन्द्र बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार आलोक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दीपक धीमान, चन्द्र सिंह रावत, ए.पी. घिल्डियाल, गीता जोशी, प्रदीप सूदी, कमलेश सूदी, अमित भंडारी, नीरू भट्ट, फ़तेह सिंह नेगी, गोपाल भंडारी, मनवीर सिंह कठैत सहित मौहल्ले के अनेक गणमान्य जन, महिलायें एवं बच्चे उपस्थित रहे।

[box type=”shadow” ]अवश्य पढ़ें, यहाँ क्लिक करें:

https://akashgyanvatika.com/kurmanchal-sanskriti-evm-kalyan-parishad/

https://akashgyanvatika.com/holi-milan-samaroh-at-geeta-joshi-residence/

https://akashgyanvatika.com/kurmanchal-bhawan-mai-ki-ja-rahi-hai-shiv-ling-mai-jalabhishekh-ki-vyavstha/[/box]

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!