Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

देहरादून में 22 मार्च से शुरू होगा प्रेम, सद्भावना और आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक ‘झंडा मेला’, इस बार बदलेगा ध्वजदंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। श्री गुरु रामराय दरबार साहिब में हर वर्ष लगने वाले एतिहासिक झंडा मेले के आयोजन को लेकर इस बार मेला प्रबंधन समिति को प्रशासन की गाइडलाइन का इंतजार है। हालांकि समिति ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद मेले को उसी अनुसार स्वरूप दिया जाएगा। पंचमी के दिन 22 मार्च को झंडेजी के आरोहण के साथ मेला शुरू होगा।

प्रेम, सद्भावना और आस्था का प्रतीक झंडा मेला होली के पांचवें दिन देहरादून स्थित श्री दरबार साहिब में झंडेजी के आरोहण के साथ शुरू होता है, जिसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश की संगत मत्था टेकने पहुंचती हैं। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मेला संक्षिप्त रूप से ही आयोजित हुआ। करीब एक माह तक चलने वाले इस मेले में स्थानीय के साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के व्यापारी दुकानें सजाते हैं, लेकिन इस बार मेला प्रबंधन समिति को कोरोना के मद्देनजर प्रशासन की गाइडलाइन का इंतजार है। यदि मेला लगाने की अनुमति मिली तो दुकानदार दुकानें लगा सकेंगे।

श्री झंडा जी मेला प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक व मेलाधिकारी केसी जुयाल ने बताया कि समिति की ओर से श्री दरबार साहिब आने वाली संगत के स्कूल, धर्मशाला, होटल में ठहरने से लेकर खाने और चिकित्सा व्यवस्था शुरू कर दी है। किसी को भी परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। हालांकि, प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी होने के बाद ही मेले के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि झंडेजी की ऊंचाई, आरोहण का समय और मेला संबंधी अन्य कार्यक्रमों को लेकर मार्च में होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

झंडा मेले में हर तीन वर्ष में झंडेजी के ध्वजदंड को बदलने की परंपरा रही है। इससे पूर्व वर्ष 2020 में ध्वजदंड बदला गया था। श्री झंडा जी मेला प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक व मेलाधिकारी केसी जुयाल ने बताया कि अपरिहार्य परिस्थिति में किसी भी वर्ष ध्वज दंड को बदला जा सकता है। इसलिए इस वर्ष नया ध्वज दंड लगभग 85 फीट ऊंचा रहेगा। नए ध्वजदंड को दुधली के जंगलों से लाकर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, मोथरावाला में रखा गया है। श्री दरबार साहिब में लाकर पूजा-अर्चना के बाद कृष्ण पंचमी यानी 22 मार्च को झंडे जी का आरोहण किया जाएगा।

मेले में झंडेजी पर गिलाफ चढ़ाने की भी अनूठी परंपरा है। चौत्र पंचमी के दिन झंडे की पूजा-अर्चना के बाद पुराने झंडेजी को उतारा जाता है और ध्वजदंड में बंधे पुराने गिलाफ, दुपट्टे आदि हटाए जाते हैं। दरबार साहिब के सेवक दही, घी और गंगाजल से ध्वजदंड को स्नान कराते हैं। इसके बाद शुरू होती है। झंडेजी को गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया। झंडेजी पर पहले सादे (मारकीन के) और फिर सनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं। सबसे ऊपर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है और फिर पवित्र जल छिड़ककर श्रद्धालुओं की ओर से रंगीन रुमाल, दुपट्टे आदि बांधे जाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!