Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

कंगना पर भड़कीं हिमांशी खुराना, कहा : ‘अपना घर बचाने के लिए थैंकफुल और दूसरा अपना घर बचाये तो गलत’

आकाश ज्ञान वाटिका, १ दिसम्बर २०२०, मंगलवार। बिग बॉस-13 में चर्चा में आयीं  हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया में कंगना रनोट के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। हिमांशी ने कंगना के फार्मर्स प्रोटेस्ट वाले ट्वीट पर सख़्त एतराज़ जताते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है। हालांकि, कंगना ने हिमांशी के ट्वीट्स का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

हिमांशी ने सोमवार को एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा, “अगर इन बुजुर्ग औरत ने पैसे लिये हैं भीड़ में शामिल होने के ….. आपने कितने पैसे लिये सरकार को डिफेंड करने के।” हिमांशी ने ट्वीट में कंगना को टैग किया है। वहीं, किसान प्रोटेस्ट के समर्थन में हैशटैग भी लिखे हैं। बता दें, देश में फार्मर्स बिल के विरोध में किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसको लेकर कई सेलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रदर्शन के पक्ष और विपक्ष में ख़ूब ट्वीट किये जा रहे हैं।

हिमांशी ने कंगना के उस ट्वीट के जवाब में भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने ऑफ़िस को लेकर हाई कोर्ट का फ़ैसला आने इसे प्रजातंत्र की जीत बताया था। इसका स्क्रीनशॉट हिमांशी ने इंस्टा स्टोरी में भी शेयर किया और इसके साथ लिखा- शेमलेस। कंगना के वीडियो के जवाब में हिमांशी ने लिखा था, “अपना घर बचाने के लिए थैंकफुल और दूसरा अपना घर बचाये तो गलत।” वही तो सबके पास वीआईपी लिंक नहीं होते।

हिमांशी का गुस्सा कंगना के उस ट्वीट को लेकर है, जिसमें उन्होंने किसानों के प्रदर्शन को लेकर पहली टिप्पणी की थी। कंगना ने लिखा था- शर्म आनी चाहिए। किसानों के नाम पर हर कोई अपनी रोटियां सेक रहा है। उम्मीद है कि सरकार देश विरोधी तत्वों को इसका फ़ायदा उठाने की अनुमति नहीं देगी और ख़ून के प्यासे गिद्ध टुकड़े गैंग के लिए दूसरा शाहीन बाग़ नहीं बनने देगी।

कंगना के इस ट्वीट के जवाब में हिमांशी ने लिखा था, “चलो अब आप और बॉलीवुड में अंतर नहीं रहा, क्योंकि आपके अनुसार, आपके साथ ग़लत हुआ था तो शायद आप ज़्यादा कनेक्ट कर पातीं फार्मर्स से। चाहे वो ग़लत या सही, लेकिन यह सब डिक्टेटरशिप से कम नहीं।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!