Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

“नई शिक्षा नीति के तहत एकेडमिक क्रेडिट्स बैंक की स्थापना उत्तराखंड में भी की जाएगी” : डॉ० धन सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 गुरुवार, 2021, शुक्रवार, देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत एकेडमिक क्रेडिट्स बैंक की स्थापना उत्तराखंड में भी की जाएगी। उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के एकेडमिक क्रेडिट्स खाते खोले जाएंगे। डा रावत ने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत यूजीसी की ओर से एकेडमिक क्रेडिट्स बैंक की स्थापना और संचालन की अधिसूचना जारी होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस कदम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह क्रांतिकारी फैसला लिया है। इसके लागू होने से देशभर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम बदलाव आएंगे। विद्यार्थी स्वेच्छा से पाठ्यक्रम चुन सकेंगे।

राज्य में कार्ययोजना बनाने के निर्देश

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा की कार्ययोजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। एकेडमिक क्रेडिट खाते खुलने के बाद विद्यार्थी अध्ययन किए गए पाठ्यक्रमों से अर्जित शैक्षणिक क्रेडिट्स को स्टोर और ट्रांसफर कर सकेंगे। इन्हीं स्कोर के आधार पर विश्वविद्यालय अथवा स्वायत्त महाविद्यालय विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा या प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे। विद्यार्थी यदि कालेज बीच में छोड़ देता है तो उसकी पढ़ाई बेकार नहीं जाएगी। वह दोबारा पढ़ाई शुरू करना चाहता है तो उसकी व्यवस्था भी नई शिक्षा नीति के अंतर्गत की गई है।

बैंक के जमा खाते की तरह होगा क्रेडिट बैंक

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि क्रेडिट बैंक एकदम बैंक के जमा खाते की तरह ही होगा, जिसमें छात्रों को क्रेडिट सत्यापन, क्रेडिट संचयन,  क्रेडिट हस्तांतरण या इन्हें भुनाने के साथ एकेडमिक अवार्ड के प्रमाणीकरण जैसी सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!