Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली में त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर जारी किया गया हाई अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अक्टूबर 2021, रविवार,नई दिल्ली। दिल्ली में त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और त्योहारी सीजन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में एक आतंकवादी हमले के इनपुट के मद्देनजर आतंकवाद विरोधी उपायों पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि आतंकवादियों को स्थानीय लोगों का समर्थन लेने से कैसे रोका जाए।

बैठक में अस्थाना ने बताया कि दिल्ली में आतंकी हमले की सूचना मिली है। हालांकि, ऐसा हमला तब तक नहीं हो सकता जब तक कि हमलाaवरों को स्थानीय समर्थन न मिले। उन्होंने कहा कि स्थानीय अपराधी, गैंगस्टर और रूढ़िवादी तत्व इस तरह के हमले में मदद कर सकते हैं।

पुलिस आयुक्त ने कहा, साइबर कैफे, केमिकल की दुकान, पार्किंग स्थल, कबाड़ और कार डीलरों की पेशेवर रूप से जांच और निगरानी की जानी चाहिए। इनपुट हैं कि पेट्रोल पंप और पेट्रोल टैंकरों को भी निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने किराएदारों और श्रमिकों के सत्यापन के लिए अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिए। सामुदायिक पुलिसिंग पर ध्यान देने के साथ, पुलिस आरडब्ल्यूए, अमन समिति के साथ भी बैठक करेगी।

बता दें कि दिल्ली में इस समय कई जगहों पर रामलीला और दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। इस दौरान यहां पर काफी भीड़ होती है। इसके अलावा दशहरा के दिन भी बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। बाजारों में भी इस समय काफी भीड़ हो रही है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अक्सर आतंकियों की निगाहें रहती हैं। पुलिस को सूचना मिली है कि भीड़ वाली जगहों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। इसलिए पुलिस को और चौकसी बढ़ाने के निर्देश मिले हैं। ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!