Breaking News :
>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

आइये पढ़ते हैं – जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

आकाश ज्ञान वाटिका। १ फ़रवरी, २०२० (शनिवार)। बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज और एक्टिंग के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन है। जैकी श्रॉफ ने अपने लगभग 40 साल के करियर में उन्होंने 220 ​से ज्यादा फिल्मों में काम किया। जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी, 1957 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता गुजराती थे और उनकी मां टर्किश थीं। जैकी आज फैमिली और फैंस के साथ अपना 63वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका बचपन बेहद संघर्षों में गुजरा था। आज करोड़ों के मालिक जैकी का बचपन चॉल में बहुत की मुश्किलों के साथ गुजरा। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कई खास बातें बताते जा रहे हैं, जिसके बारे मेंं कम लोग ही जानते हैं। तो चलिए जानते हैं…

जैकी श्रॉफ नहीं ये है असली नाम:

एक्टर जैकी श्रॉफ 63 की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। जैकी को दूसरों से अलग बनाता है उनका देसी अंदाज और उसी अंदाज में बात करना। आपको बता दें कि उनका असली नाम जैकी नहीं बल्कि जय किशन काकूभाई श्रॉफ है। लेकिन आखिर उन्हें ये नाम मिला कैसे? जय किशन के जैकी बनने की कहानी दरअसल उनके स्कूल टाइम से शुरू होती है।

जय किशन को उनसे स्कूल के दोस्त लंबा नाम होने के चलते जैकी बुलाते थे बस यहीं से उनका नाम जैकी श्रॉफ पड़ गया। उन्होंने शुरू में कुछ विज्ञापनों में काम किया था और बाद में जब फिल्ममेकर सुभाष घई ने फिल्म हीरो से उन्हें लॉन्च किया तो उनका नाम जैकी श्रॉफ ही दिया गया।

तोड़ दिया था भाई की मौत ने:

टाइम्स नाऊ में छपी खबर के अनुसार जैकी ने बताया कि जब वह महज 10 साल के थे तो उनके भाई की भी मौत हो गई थी। जैकी श्रॉफ ने बताया, ‘हम मालाबार हिल स्थित तीन कमरे के एक चॉल में रहने लगे। हमारी चॉल का असली जग्गू दादा मेरा भाई था। बस्ती के लोगों को कभी भी जरूरत पड़ती थी, वह मदद के लिए जरूर आता था। मेरे भाई ने एक दिन समुद्र में एक आदमी को डूबते हुए देखा। उसे बचाने के लिए उसने तुरंत छलांग लगा दी थी। हालांकि, उसे तैरना नहीं आता था। इस कारण वह भी डूबने लगा था।’

जैकी आगे बताते हैं, ‘मैंने जब उसे डूबते हुए देखा तो एक केबल लाइन उसकी तरफ फेंकी। उसने वह केबल पकड़ ली, लेकिन कुछ ही वक्त बाद वह केबल उसके हाथ से फिसल गई थी। मैंने खड़े होकर उसे डूबते हुए देखा। इसके बाद मैंने कसम ली कि बस्ती वालों की मदद करुंगा। इस कारण मैं जग्गू दादा बन गया।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!