Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

विदा हो रहा मानसून जमकर बरस रहा – चारधाम की पहाड़ियों में हुआ हिमपात

आकाश ज्ञान वाटिका। सूबे में विदा हो रहा मानसून जमकर बरस रहा है। केदारनाथ समेत चारधाम में बारिश हो रही है, वहीं चारों धाम की ऊंची पहाडियों हिमपात हुआ है। राजधानी दून में लगातार हुई झमाझम बारिश के बाद दून और मसूरी के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मसूरी में 93.2, जबकि देहरादून में 78.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। पिछले चौबीस घंटे में सर्वाधिक बारिश देवप्रयाग में 130.3 मिलीमीटर हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले चौबीस घंटे में दून समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ एक-दो दौर बारिश के हो सकते हैं। अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। उधर, चमोली में बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बीते शाम से बंद है, जबकि रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे गुप्तकाशी के पास अवरुद्ध है।

दून शहर में बीते शनिवार को रात करीब साढ़े सात बजे से लगातार 12 घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इस दौरान 78.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। शहर में शनिवार रात तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से प्रेमनगर फीडर का केबल का बक्सा (केबल ज्वाइंटिंग किट बॉक्स) फट गया। इससे एक दर्जन इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। तकरीबन सात-आठ हजार की आबादी को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। रविवार को बक्से की मरम्मत करने के बाद करीब तीन बजे आपूर्ति सुचारू हो पाई। शहर में रविवार को पूरे दिन आसमान पर बादल छाये रहे। जिससे शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 27.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, मसूरी में दून से अधिक बारिश हुई। यहां रातभर मूसलाधार बारिश रही। 93.2 मिलीमीटर बारिश से हिल स्टेशल का तापमान रविवार को सामान्य से तीन डिग्री कम 16.8 जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को बारिश तो थमी रही, लेकिन मसूरी में दोपहर बाद तक कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक, बिक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल इस सप्ताह कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। फिर भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दून में एक-दो दौर तेज बारिश के हो सकते हैं। राज्य के अन्य भागों में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे।

राज्य में बारिश से अभी भी 52 सड़कें बंद चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग का इन सड़कों को खोलने में पसीना छूट रहा है। वहीं सड़कें बंद होने से ग्रामीण कई मील पैदल चलने को मजबूर हैं। अधिकांश सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ती हैं। इनमें पीएमजीएसवाई की सबसे ज्यादा 29 सड़कें शामिल हैं।

राज्य में मानसून की विदाई के बावजूद ग्रामीण इलाकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में बारिश से भूस्खलन, भू-कटाव, धंसाव और मलबा आने से सड़कें बंद होने का सिलसिला जारी है। लोनिवि से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक नेशनल हाईवे, तीन स्टेट हाईवे, एक जिला मार्ग व 19 ग्रामीण सड़कें सिविल और 29 ग्रामीण सड़कें पीएमजीएसवाई की बंद चल रही हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए 51 जेसीबी लगाई गई हैं। मौसम खुलते ही सड़कों को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। बारिश के चलते कुछ सड़कों पर काम प्रभावित हो रहा है।

सड़कें बंद होने का सबसे ज्यादा असर पंचायत चुनाव पर पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। लेकिन सड़कें जगह-जगह बंद होने से प्रचार करना कठिन हो रहा है। चुनाव प्रचार से लेकर जरूरी काम के लिए लोग कई मील पगडंडी नाप गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इसी तरह बीमार, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं जरूरी काम के लिए आने-जाने वालों को भी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!