Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में भारी वर्षा व बर्फबारी

अनेक स्थानों पर फंसे लोगों को राज्य आपदा प्रचालन बल उत्तराखण्ड पुलिस ने किया सुरक्षित

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। राज्य के विभिन्न जनपदों में हो रही भारी वर्षा व बर्फबारी में कई लोगों के फंसे होने की सूचना को प्राप्त हुई। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की टीमो द्वारा विभिन्न स्थानों पर बर्फबारी से अवरुद्ध हुए मार्गो में से वाहनों को धक्का मारकर निकाला साथ ही फंसे हुए लोगो को भी सुरक्षित निकाला। एसडीआरएफ द्वारा किये गए रेस्क्यू ऑपरेशन के विवरण निम्न प्रकार है।चमोली जनपद के दीवालीखाल में बर्फबारी में फंसे 06 लोगों को रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित खेती गांव पहुँचाया गया, जिसके पश्चात नायब तहसीलदार, कर्णप्रयाग के सुपर्द कर दिया गया। जिला उत्तरकाशी के थाना बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत राड़ी टॉप में एक वाहन के बर्फ में फंसे होने की सूचना पर तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे, जिन्हें टीम द्वारा सुरक्षित बड़कोट पहुँचाया गया। थाना सोनप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि त्रिजुगी नारायण मंदिर से 3 किलोमीटर नीचे कुछ लोग बर्फ में फंसे हैं, जिस पर SDRF टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर वहां फंसे 02 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। अल्मोड़ा जनपद के मच खाली नामक जगह में कुछ लोगो के फंसे होने की सूचना एसडीआरएफ को प्राप्त हुई जिस पर रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू किया जा रहा है

कोतवाली जोशीमठ से सेलंग के पास कुछ वाहन बर्फ में फंसे होने की सूचना पर टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर वहाँ फंसे हुए वाहनों को धक्का मारकर पार कराया। नैनीताल में बर्फबारी के कारण वाहनों के फंसे होने की सूचना पर टीम द्वारा धक्का मारकर वाहनों को पार कराया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!