Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में पानी से हाहाकार, स्कूल-कॉलेज बंद

नई दिल्ली,  देशभर में बारिश ने आफत मचा रखी है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सतर्क रहने का निर्देश दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान पर जाएं तो इस वक्त देश के 15 राज्य बारिश से हाइ अलर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

दूसरी ओर मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों से भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश फिलहाल जारी है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे सहित कई इलाकों में अगले 4-6 घंटे तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

मुंबई के मलाड इलाके में लगातार बारिश की वजह से जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ठाणे में आज सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। ठाणे नगर निगम ने शहर में लगातार बारिश को देखते हुए आदेश जारी किए हैं।

ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट पर 5 जिले
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।  ओडिशा सरकार ने पांच जिलों के कलेक्टरों को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सतर्क रहने का निर्देश दिया।एक पत्र में विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी और नुआपाड़ा के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं।

पूर्वोत्तर इलाकों में चक्रवात का खतरा
पूर्वोत्तर और उससे सटे मध्य प्रदेश के भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।असम के मध्य भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। तीसरा, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मिडिल-लेवल पर आंध्र कोस्ट से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

मध्य प्रदेश में बारिश जारी रहेगी
3 अगस्त को भोपाल समेत राज्य के अधिकांश भागों मध्यम बारिश के जारी रहने के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बारिश अधिक हो सकती है।

राजस्थान में मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना
राजस्थान के पूर्वी भागों में अगले 4-5 दिनों तक मध्यम तीव्रता के साथ मॉनसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है। मतलब हम यह सकते हैं कि, आने वाला पूरा सप्ताह समूचे राजस्थान को खासकर पूर्वी भागों को अच्छी बारिश देगा।

राजस्थान के उत्तरी और मध्य जिलों में भी 6, 7 और 8 अगस्त को गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इन जिलों में खासकर श्री गंगानगर, चूरू, बीकानेर के हिस्सों में 6-7 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना है।

मुंबई में तेज बारिश की संभावना
3 और 4 अगस्त को मुंबई में बारिश अपने चरम पर रहेगी। जिससे कई भागों में जल जमाव के साथ यातायात बाधित होने की भी संभावना है। एक बार फिर तीन अंकों की बारिश, मुंबई शहर में होने की उम्मीद है। संभवतः बारिश से मुंबई में एक बार फिर से अच्छी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।शनिवार और रविवार यानी सप्ताह के अंत में फिर मुंबई में बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

देश के अन्य इलाकों में ऐसे रहेंगे हालात
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के हिस्सों में मॉनसून के सामान्य स्थिति में बने रहने के आसार हैं। वहीं अगले 24 घंटों में उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना और सौराष्ट्र और कच्छ के हिस्सों में मॉनसून के कमजोर बने रहने की उम्मीद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!