Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा भारी, सिपाही नौकरी से बर्खास्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अक्टूबर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना दिल्ली पुलिसककर्मी को भारी पड़ गया। इसका पता चलने पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने तत्काल उसे बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। जिसे नौकरी से निकाला गया है, उसका नाम मनीष मीणा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरी जिले के सब्जी मंडी थाने में तैनात सिपाही मनीष मीणा ने इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इसकी जानकारी लगने पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने उसे तुरंत नौकरी से बर्खास्त कर दिया

सिपाही मनीष मीणा ने पोस्ट में लिखा था कि किसान विरोधी पार्टियों को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। आंदोलन को कुचलने में असफल हो गए तो अब किसानों को कुचल रहे हैं। उसने लखीमपुर खीरी मामले को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि अरे भाइयों वह मंत्री हिस्ट्रीशीटर है, फिर तो उनकी गाड़ी चढ़ेगी ही। इंटरनेट मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पहले मुख्यालय के निर्देश पर सिपाही को उत्तरी जिला के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने अपने कार्यालय बुलाकर लंबी पूछताछ की। डीसीपी की रिपोर्ट पर मुख्यालय ने उसे विगत 27 अक्टूबर को नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया। यह पहला मामला है जब दिल्ली पुलिस के किसी सिपाही ने प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के बारे आपत्तिजनक पोस्ट किया हो।

गौरतलब है कि 27 नवंबर, 2020 से दिल्ली-एनसीआर के चारों बार्डर (टीकरी, सिंघु, शाहजहांपुर और गाजीपुर बार्डर) पर कई राज्यों के किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते 11 महीने से रोजाना हजारों लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!