Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2021, गुरूवार, नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे (NH-94) पर धरासू से कंडीसौड़ आ रहे ट्रक में चार किलोमीटर पहले पनियाली तोक में अचानक आग लग गई, जिससे ट्रक धू-धूकर जल उठा। गनीमत रही कि चालक ट्रक से कूद गया और अपनी जान बचा ली। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई। घटनास्थल पर पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक छाम सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ऑलवेदर निर्माण कंपनी एबीसीआइ के पेटी कांट्रेक्टर राकेश चंदेल निवसी हिमाचल प्रदेश का ट्रक बुधवार देर शाम सड़क निर्माण सामाग्री को लेकर धरासू से कंडीसौड़ की तरफ आ रहा था। अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। ट्रक में सवार चालक भरत सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी डुंडा उत्तरकाशी ने कूद कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग बुझाने के साधन नहीं होने के कारण ट्रक पूरी तरह जल गया।

गौरतलब है कि एक दिन पहले दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर चुंगी के निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो आसपास खड़े अन्य ट्रकों में भी आग लग सकती थी। ट्रक का केबिन पूरी तरह से जल गया है। फायर ब्रिगेड के लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि ट्रक के भीतर कोई शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिसके कारण यह आग लगी ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!