Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार

चटक धूप और लू से बेहाल लोग, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 मई 2026, देहरादून। उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राजधानी देहरादून में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

राज्य में मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम दिखाई दी, जबकि खुले में काम करने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं रहा। शाम ढलने के बाद भी वातावरण में गर्मी बनी रही और कई क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति महसूस की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने लोगों को धूप में निकलते समय सावधानी बरतने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

विभाग का कहना है कि 31 मई तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन मैदानी जिलों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!